निराला साहित्य, कला मंच तथा हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी का संयुक्त आयोजन

0
6

डॉ. शंभू पंवार निराला उत्कृष्ट पत्रकार सम्मान से सम्मानित

चिड़ावा । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
निराला साहित्य एवं कला मंच एवं हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में सती सांईंदास कलानौर (रोहतक) में आयोजित राष्ट्रीय साहित्योत्सव एवं सम्मान समारोह में अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त लेखक, पत्रकार,साहित्यकार डॉ. शंभू पंवार को चार दशक से मूल्यपरक एवं सार्थक पत्रकारिता के लिए निराला उत्कृष्ट पत्रकार सम्मान से सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि धरा धाम इंटरनेशनल प्रमुख एवं मानद कुलपति प्रो. डॉ. सौरभ पांडेय तथा कार्यक्रम अध्यक्ष, हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के निदेशक डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी सहित विशिष्ट अतिथियों ने शॉल, माला और प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर शिक्षाविद डॉ. एहसान अहमद, साहित्यकार डॉ. गीतांजलि नीरज अरोड़ा, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. शिवकुमार शिव और मंच अध्यक्ष डॉ. सत्यवीर निराला भी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि डॉ. पंवार ने अपनी निष्पक्ष, निर्भिक और समाजोन्मुखी लेखनी से पत्रकारिता को नई दिशा दी है। पत्रकारिता के साथ-साथ साहित्य और सामाजिक सरोकारों में भी उनकी सक्रिय भूमिका रहती है। वैश्विक स्तर पर मूल्यपरक पत्रकारिता और सामाजिक योगदान के लिए उन्हें अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से अलंकृत किया जा चुका है। उनके पांच साझा काव्य संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं तथा एक एकल काव्य संग्रह प्रकाशनाधीन है। गणतंत्र दिवस 2026 पर आकाशवाणी द्वारा आयोजित विश्व के सर्वभाषा कवि सम्मेलन में सिंधी भाषा के अनुवादक कवि के रूप में सहभागिता कर उन्होंने झुंझुनूं एवं शेखावाटी क्षेत्र को गौरवान्वित किया। वैसे आपके आकाशवाणी दिल्ली से उनके साक्षात्कार एवं समसामयिक विषयों पर परिचर्चाएं समय-समय पर प्रसारित होती रही हैं।

चूरू की पुरानी होली v/s आज की होली | Girish Bhavnani ने खोली यादों की पोटली । Interview

परिवहन विभाग के खिलाफ बस ऑपरेटर्स का प्रदर्शन

स्वच्छता अब संस्कार बन चुकी है: केके गुप्ता | चूरू में प्रेसवार्ता, मोदी सरकार की मुहिम पर जोर

चूरू में छात्राओं को पुलिस ने सिखाए आत्मरक्षा के गुर | कालिका टीम का महिला जागरूकता अभियान

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here