रक्त की हर बूंद बनेगी जीवन का संबल

0
15

स्व. अमीलाल महला की पुण्य स्मृति में आठ मार्च को मरोत का बास में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
मानवता की सेवा और परोपकार की भावना को समर्पित स्वर्गीय अमीलाल महला की दसवीं पुण्यतिथि पर आठ मार्च रविवार को मरोत का बास में भव्य स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर सुबह 9:30 बजे से शाम चार बजे तक चलेगा। इस पुनीत आयोजन का संयोजन अनिल कुमार द्वारा किया जा रहा है। जिन्होंने क्षेत्र के युवाओं और समाजसेवियों से अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रक्तदाता है जीवन दाता, उसे बड़ा सिर्फ विधाता। इस संदेश के साथ यह शिविर जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायिनी पहल साबित होगा। कार्यक्रम में समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। शिविर के मुख्य अतिथि के रूप में झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांबू, उदयपुरवाटी से पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, भाजपा नेता डॉ. राजेश बाबल, भाजपा नेता विश्वंभर पूनियां शिरकत करेंगे और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करेंगे। आयोजकों के अनुसार शिविर में चिकित्सा टीम की पूर्ण व्यवस्था रहेगी तथा रक्तदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। युवाओं, सामाजिक संगठनों एवं ग्रामीणों में इस आयोजन को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। स्व. अमीलाल महला के सामाजिक सरोकारों और सेवा भावना को स्मरण करते हुए आयोजित यह शिविर उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगा। आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान कर मानवता की सेवा में अपना योगदान दें। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 97994845889799962817 पर संपर्क कर सकतें हैं।

होली को क्यों माना जाता है पुरुषों का त्यौहार? सुनील भाऊवाला ने बताई खास परंपरा

क्यों खास है चूरू की होली? ढप-चंग की परंपरा | Karanpura Holi | Bajrang Harshwal Interview

चूरू की पुरानी होली v/s आज की होली | Girish Bhavnani ने खोली यादों की पोटली । Interview

परिवहन विभाग के खिलाफ बस ऑपरेटर्स का प्रदर्शन

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here