श्री श्याम हरीकीर्तन मंडल की 42वीं निशान यात्रा चिड़ावा से खाटूधाम के लिए रवाना हुई

0
3

चिड़ावा । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
श्री श्याम हरीकीर्तन मंडल द्वारा आयोजित 42वीं निशान यात्रा का शुभारंभ श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। श्रद्धालु भक्तजन चिड़ावा से खाटू श्याम मंदिर खाटूधाम के लिए रवाना हुए। यात्रा में पदयात्री ढोल-नगाड़ों और भजनों की स्वर लहरियों के बीच झूमते-गाते नजर आए। पूरे मार्ग में हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान कैलाश मेघवाल, सज्जन मित्तल, नरोत्तम हलवाई, सुरेंद्र बैद, हरिगोविंद मित्तल, प्रदीप गुप्ता, सोनू मित्तल, महेंद्र मोदी, दिनेश जांगिड़, आशीष केडिया, विकेश खंडेलिया, नितिन भारद्वाज, विक्की सैनी, शिव सैनी, रमेश स्वामी, दीपेश शर्मा, प्रशांत अग्रवाल, रॉकी शर्मा, मनीष धबाई एवं महेश वर्मा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए जलपान एवं विश्राम की व्यवस्था की गई। मंडल पदाधिकारियों ने बताया कि यह निशान यात्रा विगत 42 वर्षों से निरंतर श्रद्धा और आस्था के साथ आयोजित की जा रही है। भक्तजन बाबा श्याम के दर्शनों के लिए उत्साहपूर्वक पदयात्रा करते हुए खाटूधाम की ओर अग्रसर हुए।

चूरू में निजी बसों की हड़ताल से 30 रूट प्रभावित | परिवहन विभाग के खिलाफ बस ऑपरेटर्स का प्रदर्शन

स्वच्छता अब संस्कार बन चुकी है: केके गुप्ता | चूरू में प्रेसवार्ता, मोदी सरकार की मुहिम पर जोर

चूरू में छात्राओं को पुलिस ने सिखाए आत्मरक्षा के गुर | कालिका टीम का महिला जागरूकता अभियान

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here