फरवरी महीने में वेलेंटाइन डे, रोज डे ट्रेंड से अलग हटकर युवाओं की नेक पहल, बच्चों के लिए स्टेशनरी सामान वितरित किया
चिड़ावा । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
हर वर्ष कि तरह इस बार भी झुंझुनूं जिले युवा साथी द्वारा झुंझुनूं में झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले बच्चों के साथ रोटी डे मनाकर टीम बुधवार को चिड़ावा में सरला पाठशाला के बच्चों के साथ खुशी होटल चिड़ावा में रोटी डे बनाया। शहर में एक भावनात्मक और प्रेरणादायी दृश्य उस समय देखने को मिला जब झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले बच्चों के सपनों को साकार करते हुए उन्हें होटल में बैठाकर सम्मानपूर्वक भोजन कराया गया। झुंझुनूं जिले के युवा साथियों द्वारा सरला पाठशाला चिड़ावा 80 बच्चों के साथ खुशी होटल चिड़ावा में रोटी डे मनाया। भीम आर्मी जिलाध्यक्ष विकास आल्हा ने बताया कि अक्सर ये बच्चे होटल के बाहर खड़े होकर अंदर झांकते रहते हैं। उनके मन में जिज्ञासा रहती है कि होटल के अंदर कैसा खाना बनता है और लोग कैसे बैठकर खाते हैं। झुग्गी में रहने वाले हर बच्चे का सपना होता है कि वह भी कभी होटल में शाही अंदाज में भोजन करें। इसी सपने को पूरा करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया। ताकि बच्चों के चेहरे पर खुशी और मन में आत्मविश्वास आ सके। कमलेश काला ने बताया कि फरवरी माह में जहां युवा वर्ग वेलेंटाइन डे, रोज डे और चॉकलेट डे मनाने में व्यस्त रहता है। वहीं झुंझुनूं के जागरूक युवाओं ने इससे अलग हटकर सामाजिक सरोकार निभाते हुए झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले बच्चों के साथ रोटी डे मनाया। चिड़ावा पुलिस थाने के कार्यवाहक एसएचओ कैलाशचंद्र ने कहा कि शिक्षा ही एकमात्र ऐसा हथियार है। जिससे कोई भी व्यक्ति अपनी मंजिल हासिल कर सकता है। रोटी डे का उद्देश्य बच्चों को यह अहसास कराना था कि यदि वे पढ़-लिखकर आगे बढ़ेंगे तो उनका भविष्य भी उज्ज्वल हो सकता है। जिले के युवाओं ने व्हाट्सऐप के माध्यम से अभियान चलाकर आर्थिक सहयोग जुटाया।
कार्यक्रम में बच्चों को भोजन के साथ-साथ पढ़ाई के लिए स्टेशनरी (कॉपी, पैंसिल) भी वितरित की गई। इस अवसर पर चिड़ावा बार एसोसिएशन अध्यक्ष एडवोकेट विजय गुरावा, एडवोकेट ओमप्रकाश माहिच ने कहा कि शिक्षा से ही व्यक्ति अपने सपनों को पूरा कर सकता है और सम्मानजनक जीवन जी सकता है। सीए राजकुमार अग्रवाल बताया है कि समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ संदेश दिया। आयोजन के दौरान बच्चों ने मारवाड़ी गीतों पर नृत्य कर खुशी जाहिर की। और सरला पाठशाला चिड़ावा के संयोजक कार्यक्रम आयोजित कर रहे साथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर भीम आर्मी जिलाध्यक्ष विकास आल्हा, कमलेश काला, सुनिल सिरस्वा, विकास काला, अजय वर्मा, सीए राजकुमार अग्रवाल, चिड़ावा बार एसोसिएशन अध्यक्ष अध्यक्ष एडवोकेट विजय गुरावा, एडवोकेट ओमप्रकाश माहिच, अध्यापक विकास बुलानिया, अरुण मेहरा, मंगेश भगत, रतनसिंह, योगेंद्र सिंह शेखावत, नवीन माहिच, बंटी माहिच, अभिषेक चारणवास, शुभकरण बसवाला, ममता, पूजा, अंकिता, कृपा सहित सर्व समाज के सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
परिवहन विभाग के खिलाफ बस ऑपरेटर्स का प्रदर्शन
स्वच्छता अब संस्कार बन चुकी है: केके गुप्ता | चूरू में प्रेसवार्ता, मोदी सरकार की मुहिम पर जोर
चूरू में छात्राओं को पुलिस ने सिखाए आत्मरक्षा के गुर | कालिका टीम का महिला जागरूकता अभियान












