झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
बुधवार को राजेश पायलट किसान संगठन के जिला अध्यक्ष राजेश खटाणा किशोरपुरा के नेतृत्व में किसानों के हक को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान राजेश खटाणा ने बताया कि राजस्थान एक कृषि प्रधान राज्य है। यहां की अधिकांश आबादी अपनी आजीविका के लिए खेती पर निर्भर है। प्रदेश का किसान कठिन परिश्रम प्राकृतिक आपदाओं और लगातार बढ़ती कृषि लागत के बावजूद आज भी अपनी फसलों का उचित एवं लाभकारी मूल्य प्राप्त नहीं कर पा रहा है। परिणाम स्वरुप प्रदेश का किसान आज भी आर्थिक संकट कर्ज और असुरक्षा की स्थिति में जीवन यापन करने को विवश हो रहा है। देव सेना के प्रदेश सचिव धर्मपाल गुर्जर ने कहा कि केंद्र और राज्य दोनों ही जगह एक ही विचारधारा की सरकार होने के बावजूद भी किसानों को उनका अधिकार अब तक नहीं मिल पा रहा है। एमएसपी के अभाव में किसान खुले बाजार में बिचौलियों के शोषण का शिकार हो रहा है और अपनी उपज ओणे-पौणे दामों में बेचने को मजबूर हो रहा है। यह स्थिति न केवल किसानों के साथ अन्याय है। बल्कि राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था और खाद्य सुरक्षा के लिए भी अत्यंत चिंताजनक है। इस अवसर पर भादर बिछवाल चंवरा, महेंद्र सिंह शेखावत किशोरपुरा, युवा नेता सुमेर गुर्जर किशोरपुरा, पंच महेंद्र खटाणा, धर्मपाल गुर्जर केसरीपुरा, जयकरण गुर्जर बुडाना, राजेश खटाणा किशोरपुरा आदि मौजूद रहे।
परिवहन विभाग के खिलाफ बस ऑपरेटर्स का प्रदर्शन
स्वच्छता अब संस्कार बन चुकी है: केके गुप्ता | चूरू में प्रेसवार्ता, मोदी सरकार की मुहिम पर जोर
चूरू में छात्राओं को पुलिस ने सिखाए आत्मरक्षा के गुर | कालिका टीम का महिला जागरूकता अभियान












