विधायक भांबू ने किया 1.86 करोड़ की सीसी सड़क का शिलान्यास

0
2

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
विधानसभा क्षेत्र झुंझुनूं में आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विधायक राजेंद्र भांबू ने एफसीआई गोदाम से हवाई पट्टी तक लगभग एक करोड़ 86 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाली सीसी सड़क का विधिवत शिलान्यास किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में आमजन की उपस्थिति रही। शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए विधायक भांबू ने कहा कि झुंझुनूं क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि एफसीआई गोदाम से हवाई पट्टी तक यह सड़क बनने से न केवल स्थानीय निवासियों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी। बल्कि कृषि उपज के परिवहन, व्यापारिक गतिविधियों और आपातकालीन सेवाओं में भी सुगमता आएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से निरंतर कार्य किए जा रहे हैं और आने वाले समय में भी विकास कार्यों की गति को और तेज किया जाएगा। भांबू ने भरोसा दिलाया कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए हर वार्ड और हर ढाणी तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा। कार्यक्रम के अंत में स्थानीय नागरिकों ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया।

चूरू में निजी बसों की हड़ताल से 30 रूट प्रभावित | परिवहन विभाग के खिलाफ बस ऑपरेटर्स का प्रदर्शन

स्वच्छता अब संस्कार बन चुकी है: केके गुप्ता | चूरू में प्रेसवार्ता, मोदी सरकार की मुहिम पर जोर

चूरू में छात्राओं को पुलिस ने सिखाए आत्मरक्षा के गुर | कालिका टीम का महिला जागरूकता अभियान

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here