धरती का श्रृंगार करके रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी-बजाज

0
39

श्रमदान कर दिया स्वच्छ जल स्वच्छ मन का संदेश

चूरू। संत निरंकारी मंडल जोन 19 ए चूरु में प्रोजेक्ट अमृत के चतुर्थ चरण के अंतर्गत रविवार को निरंकारी सत्संग भवन और उसके आसपास के क्षेत्र में जल एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर सत्संग निरंकारी मण्डल के सेवा दल और निरंकारी महात्माओं द्वारा मिलजुलकर श्रमदान किया गया। जल संरक्षण के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि जल केवल संसाधन नहीं जीवन का आधार और ईश्वर की अमूल्य देन है। जोनल इंचार्ज शिव भगवान बजाज ने बताया कि जल को सुरक्षित साफ सुथरा रखना हमारी नैतिक जिम्मेवारी है। बाबा हरदेव सिंह की प्रेरणास्पद शिक्षाओं को आत्मसात करते हुए वर्ष 2023 में संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से प्रोजेक्ट अमृत का सूत्रपात किया गया था यह जल संरक्षण एक विशेष दिवस तक सीमित ना करके हर दिन हमारे जीवन शैली का एक अंग बन जाए इसी दिव्य संदेश को देने के लिए सभी महात्माओं के द्वारा सेवा कार्य किया गया। सत्संग में सतगुरु बाबा हरदेव सिंह की दिव्य शिक्षाओं को सत्संग में सांझा करते हुए बताया कि प्रदूषण भीतर और बाहर दोनों जगह ही नहीं होना चाहिए और हमें इस धरती का श्रृंगार करके रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। सेवा सत्संग और सुमिरन के माध्यम से इस धरती को स्वर्ग बनाए और अपने जीवन को भी सफल बनाएं। लगभग 120 महात्माओं के द्वारा सेवा कार्य किया गया। सत्संग में सभी आसपास की संगतो ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।

जसरासर में राजपूत सेवा सदन का लोकार्पण | राजेन्द्र राठौड़ बोले – भामाशाह बन समाज सेवा करें

हरपालसर में श्रीमद्भागवत कथा शुभारंभ | राजेंद्र राठौड़ परिवार ने गौशाला हेतु दिए ₹31 लाख

फाइनल वोटर लिस्ट जारी | 16.26 लाख मतदाता, 95 हजार नाम हटे | SIR 2026 बड़ी अपडेट

चूरू POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला | नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सख्त सजा

जीण माता मंदिर में चोरी का CCTV वायरल | चांदी के छत्र और नकदी ले गया बदमाश, ग्रामीणों में रोष

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here