पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ बोले – भामाशाह बनकर समाज सेवा का संकल्प लें
चूरू। जसरासर गांव में कैप्टन नानूसिंह राठौड़ स्मृति राजपूत सेवा सदन का लोकार्पण पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने किया। यह सेवा सदन मगन कंवर, राजेंद्र सिंह, विजय सिंह और महावीर सिंह की ओर से निर्मित कराया गया है।इस अवसर पर राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि मनुष्य का जीवन तभी सार्थक होता है जब वह अपने पुरुषार्थ से अर्जित धन को जनहित के कार्यों में लगाकर समाज सेवा का संकल्प ले और भामाशाह की तरह प्रेरणा बने। उन्होंने सेवा सदन निर्माण में सहयोग देने पर मगन कंवर का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता पराक्रम सिंह राठौड़ और पंचायत समिति सदस्य विक्रम सिंह कोटवाद ने युवाओं को समाजहित के कार्यों में आगे आने का आह्वान किया।इस मौके पर गौरवराज सिंह, पदम सिंह, बजरंग सिंह चौहान, उम्मेद सिंह, खुर्शीद आलम, करणी सिंह जोड़ी, इन्द्र सिंह, इनायत, उदय सिंह खारिया, हनुमान सिंह, लूण सिंह, हीरालाल प्रजापत, राजकुमार धाणक, प्रताप धाणक, रतन सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।मंच संचालन राजवीर सिंह राठौड़ और गिरधारी सिंह शेखावत ने किया, जबकि विजय सिंह ने अतिथियों व ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में राजेंद्र सिंह, विजय सिंह, महावीर सिंह, शिव सिंह, उम्मेद सिंह और विक्रांत सिंह मंचासीन रहे।
जसरासर में राजपूत सेवा सदन का लोकार्पण | राजेन्द्र राठौड़ बोले – भामाशाह बन समाज सेवा करें
हरपालसर में श्रीमद्भागवत कथा शुभारंभ | राजेंद्र राठौड़ परिवार ने गौशाला हेतु दिए ₹31 लाख
फाइनल वोटर लिस्ट जारी | 16.26 लाख मतदाता, 95 हजार नाम हटे | SIR 2026 बड़ी अपडेट
चूरू POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला | नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सख्त सजा
जीण माता मंदिर में चोरी का CCTV वायरल | चांदी के छत्र और नकदी ले गया बदमाश, ग्रामीणों में रोष












