मंडावा । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
वाहिदपुरा गांव में श्री गोपाल गौशाला के उद्घाटन समारोह पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। श्री गोपाल गौशाला समिति एवं ग्रामीणों के सहयोग से 22 फरवरी को सुबह 9:15 बजे पूजन एवं हवन कार्यक्रम होगा। इसी क्रम में 23 फरवरी सोमवार को सुबह 9:30 बजे कलश यात्रा एवं सुबह 11:15 बजे गौ प्रवेश एवं पूजा का कार्यक्रम आयोजित होगा तथा दोपहर 12:30 बजे संतों एवं अतिथियों का सम्मान किया जाएगा और दोपहर 1:30 बजे प्रसाद वितरण होगा। ग्राम पंचायत सरपंच केसरी देवी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेंद्र सिंह राठौड़ पूर्व नेता प्रतिपक्ष होंगे। विशिष्ट स्थिति झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांबू, चूरू विधायक हरलाल सहारण, ठाकुर अंगद देव सिंह मंडावा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नरेश सोनी, पूर्व प्रधान सुशील सीगड़ा, पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया होंगे। वहीं गौशाला उद्घाटन कार्यक्रम दिनेश गिरी महाराज फतेहपुर, महावीर जती महाराज गाडोदा धाम, चेतन नाथ महाराज मुकुंदगढ़, मोहन गिरी महाराज रामपुरा धाम, सोमनाथ महाराज टांई धाम, गणेश दास महाराज, बालमुकुंद, हरिदास महाराज, भागुराम भगत वाहिदपुरा संतों के सानिध्य में होगा।
चूरू में फाइनल वोटर लिस्ट जारी | 16.26 लाख मतदाता, 95 हजार नाम हटे | SIR 2026 बड़ी अपडेट
चूरू POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला | नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सख्त सजा
जीण माता मंदिर में चोरी का CCTV वायरल | चांदी के छत्र और नकदी ले गया बदमाश, ग्रामीणों में रोष
चूरू आयुष शिविर का समापन | 105 मरीजों का क्षारसूत्र से सफल ऑपरेशन, आयुर्वेद पर बढ़ा भरोसा














