हनुमानगढ़टाउन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण आयोजित

0
11

पीएमएमवीवाई, हजार दिवस देखभाल व पोषण सेवाओं की दी विस्तृत जानकारी

हनुमानगढ़। हिमांशु मिढ्ढा
टाउन किरयाना भवन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कुपोषण की रोकथाम, गर्भवती महिलाओं की देखभाल, हजार दिवस की अवधारणा तथा विभिन्न पोषण योजनाओं की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में सेक्टर की कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।प्रशिक्षण सत्र का संचालन महिला पर्यवेक्षक कमलजीत कौर ने किया। उन्होंने गर्भावस्था से लेकर दो वर्ष तक के बच्चों की देखभाल को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच एवं समय पर पंजीकरण की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि गर्भधारण के तुरंत बाद आंगनबाड़ी केंद्र एवं स्वास्थ्य विभाग में पंजीकरण करवाना जरूरी है, ताकि सभी सेवाओं का लाभ समय पर मिल सके।नेहा ने प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना (PMMVY) के प्रावधानों की जानकारी देते हुए पात्र महिलाओं को योजना का लाभ दिलाने की प्रक्रिया समझाई। पनिदेशक ज्योति रिपासवाल ने प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं से सीखे गए विषयों पर प्रश्न पूछे तथा “अम्मा पुस्तिका” के उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अम्मा पुस्तिका के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लाभार्थियों को गर्भावस्था, पोषण और शिशु देखभाल से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रभावी ढंग से दे सकती हैं।मधु महाजन, टीना डोडा, रजनी, संतोष खीचड़, गुलज़ार बानो, रजवंत कौर, किरण शर्मा, मदन जी, दिनेश जी एवं कृष्ण ने प्रशिक्षण की विभिन्न व्यवस्थाओं में सहयोग दिया तथा कार्यकर्ताओं को व्यवहारिक जानकारी उपलब्ध कराई। प्रशिक्षण के दौरान पोषण सेवाओं के बेहतर क्रियान्वयन और आंगनबाड़ी केंद्रों पर नियमित मॉनिटरिंग पर भी जोर दिया गया।कार्यक्रम के अंत में सीडीपीओ सुनीता शर्मा ने पूरे दिन में सीखे गए विषयों की पुनरावृत्ति करवाई और आंगनबाड़ी केंद्रों पर प्रभावी तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में योजनाओं का लाभ पात्र महिलाओं व बच्चों तक समय पर पहुंचाना सुनिश्चित करें, ताकि कुपोषण मुक्त समाज के लक्ष्य को साकार किया जा सके।

चूरू जिला परिषद में ACB की बड़ी कार्रवाई | कनिष्ठ सहायक 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

चूरू में निजी बस यूनियन का परिवहन विभाग के खिलाफ मोर्चा | 23 फरवरी से आंदोलन की चेतावनी

चूरू एलिवेटेड रोड पर सियासत तेज | सांसद राहुल कस्वां ने BJP को घेरा, पंखा सर्किल से जोड़ने की मांग

सरदारशहर अस्पताल निर्माण को लेकर विरोध तेज | 50 करोड़ के प्रोजेक्ट पर जनता का प्रदर्शन

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here