चूरू में राज्य स्तरीय निरीक्षण दल की बड़ी कार्रवाई, औचक जांच में 327 अधिकारी-कर्मचारी मिले नदारद

0
122

4 सरकारी कार्यालयों के दरवाजों पर मिले ताले, अनुशासनात्मक कार्रवाई की तैयारी

चूरू। प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव दिनेश कुमार के निर्देशानुसार बुधवार को जिले में राज्य स्तरीय निरीक्षण दल ने कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया।शासन उप सचिव एवं अतिरिक्त निदेशक निरीक्षण सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में राज्य स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा चूरू जिला मुख्यालय पर निरीक्षण के दौरान 04 कार्यालय बंद मिले तथा कुल 327 अधिकारी, कर्मचारी अनुपस्थित मिले। टीम द्वारा निरीक्षण के दौरान चूरू जिला मुख्यालय के कुल 75 रजिस्टर लिए गए, जिनमें 179 राजपत्रित में से 79 तथा अराजपत्रित 684 में से 248 अधिकारी, कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इसी के साथ चूरू पंचायत समिति की पंचायत शाखा, चूरू ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी कार्यालय, जोधपुर डिस्कॉम में कार्मिक अधिकारी शाखा तथा कृषि सहायक निदेशक मुख्यालय चूरू कार्यालय के कक्षों व मुख्य द्वार पर ताले पाए गए। उन्होंने बताया कि अनुपस्थित कार्मिकों पर नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही करने बाबत रिपोर्ट उच्च स्तर पर प्रस्तुत की जाएगी। इस दौरान दल के सदस्य अनुभागाधिकारी महेन्द्र कुमार सरावता, सहायक अनुभागाधिकारी चैनाराम, वीर सिंह, तरूण ​मीणा, सुरेन्द्र सिंह नौहवार साथ रहे।

चूरू जिला परिषद में ACB की बड़ी कार्रवाई | कनिष्ठ सहायक 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

चूरू में निजी बस यूनियन का परिवहन विभाग के खिलाफ मोर्चा | 23 फरवरी से आंदोलन की चेतावनी

चूरू एलिवेटेड रोड पर सियासत तेज | सांसद राहुल कस्वां ने BJP को घेरा, पंखा सर्किल से जोड़ने की मांग

सरदारशहर अस्पताल निर्माण को लेकर विरोध तेज | 50 करोड़ के प्रोजेक्ट पर जनता का प्रदर्शन

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here