गुढ़ागौड़जी । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
कस्बे की भैरु कॉलोनी में सोमवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया। जब एक उग्र सांड के हमले से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान लालाराम के रूप में हुई है। जो पंजाब के लुधियाना निवासी थे और अपनी बेटी से मिलने गुढ़ागौड़जी आए हुए थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाजार क्षेत्र में अचानक एक सांड बेकाबू हो गया और राहगीरों की ओर दौड़ने लगा। इसी दौरान बेटी के घर के बाहर खड़े लालाराम को सांड ने जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल लालाराम को आसपास मौजूद लोगों ने सांड को भगाकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया। लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना में दो अन्य लोग भी घायल बताए गए हैं। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आवारा पशुओं की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। उनका कहना है कि कस्बे में लंबे समय से आवारा सांडों का आतंक बना हुआ है और इससे पहले भी कई लोग घायल हो चुके हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हादसे के बाद परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं स्थानीय किसान भाइयों और युवा गौरक्षकों ने प्रशासन व जिलेभर के गौसेवकों को सूचना देकर मौके पर बुलाया।
सरदारशहर अस्पताल निर्माण को लेकर विरोध तेज | 50 करोड़ के प्रोजेक्ट पर जनता का प्रदर्शन
भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गौरा की प्रेसवार्ता
ओम कॉलोनी अंडरब्रिज की डिजाइन पर बवाल, फाटक यथावत रखने की मांग | फाटक बंद हुआ तो होगा बड़ा आंदोलन |
राजस्थान बजट 2026 ऐतिहासिक: राजेन्द्र राठौड़ | चहुँमुखी विकास वाला बताया














