24वां पंडित सुंदरलाल गंगानी स्मृति कथक महोत्सव

0
15
Screenshot

देश-विदेश के कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियां, चंद्रकला सम्मान से विभूतियों का हुआ सम्मान

सुजानगढ़। तहसील के बड़ाबर गांव के अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कथक गुरु स्वर्गीय पंडित सुंदरलाल गंगानी की स्मृति में 24वां कथक नृत्य महोत्सव सोमवार रात बड़ौदा के कीर्ति मंदिर सभागार में कथक दर्शन चेरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अमेरिका से आई कलाकार रक्षिता जैन की एकल कथक प्रस्तुति से हुआ। उन्होंने राग पूरिया धनाश्री में पंडित सुंदरलाल गंगानी की रचना की भावपूर्ण प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी।चंडीगढ़ की डॉ. समीरा कौशर ने शिव-पार्वती विवाह पर आधारित नृत्य में थाट, आमद, परन और तिहाइयों के माध्यम से तालियों की गूंज बटोरी। इसके बाद प्रख्यात कथक नृत्यांगना डॉ. प्रीति साठे दामले ने एमएस यूनिवर्सिटी की छात्राओं के साथ ‘नृत्य अभिलाषा’ की आकर्षक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का समापन डॉ. प्रीति साठे दामले की लाल तीनताल में कृष्ण लीला पर आधारित एकल प्रस्तुति से हुआ, जिसमें विश्वविख्यात तबला वादक सुखविंदर सिंह की संगत ने समां बांध दिया।महोत्सव में वर्ष 2026 का ‘पंडित सुंदरलाल गंगानी चंद्रकला सम्मान’ कथक गुरु डॉ. शोभा कौशर और भरतनाट्यम कलाकार बिजोय आनंद शिवरामन को प्रदान किया गया। कार्यक्रम में राजमाता शुभांगिनी राजे गायकवाड़ सहित कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। कलाकारों की उत्कृष्ट संगत ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया।।

चूरू जिला परिषद में ACB की बड़ी कार्रवाई | कनिष्ठ सहायक 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

चूरू में निजी बस यूनियन का परिवहन विभाग के खिलाफ मोर्चा | 23 फरवरी से आंदोलन की चेतावनी

चूरू एलिवेटेड रोड पर सियासत तेज | सांसद राहुल कस्वां ने BJP को घेरा, पंखा सर्किल से जोड़ने की मांग

सरदारशहर अस्पताल निर्माण को लेकर विरोध तेज | 50 करोड़ के प्रोजेक्ट पर जनता का प्रदर्शन

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here