मेरिट व बोनस अंकों के आधार पर भर्ती करने और 19 हजार पदों का विज्ञापन जारी करने की मांग
चूरू। डीबी अस्पताल में संविदा व निविदा पर कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर रविवार को पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़ के आवास पर पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। राजस्थान नर्सेज भर्ती संघर्ष समिति के नेतृत्व में नर्सिंगकर्मियों ने नियमित नर्सिंग भर्ती को मेरिट एवं बोनस अंकों के आधार पर करने की मांग उठाई।ज्ञापन में बताया गया कि प्रदेशभर में संविदा नर्सिंगकर्मी कई वर्षों से अल्प वेतन पर सेवाएं दे रहे हैं और अब अधिकांश कर्मचारी उम्र के अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुके हैं। ऐसे में उन्हें नियमित होने का अवसर दिया जाना आवश्यक है।
नर्सिंग अधिकारियों ने वर्ष 2013, 2018 और 2023 की भर्तियों की तर्ज पर चिकित्सा नियम 1965 के तहत नर्सिंग ऑफिसर के 12 हजार तथा एएनएम के 7 हजार पदों पर भर्ती का विज्ञापन शीघ्र जारी करने की मांग की। साथ ही 10, 20 और 30 बोनस अंक देकर मेरिट तैयार करने की बात कही, ताकि पिछले 8–10 वर्षों से कार्यरत संविदा कर्मियों को प्राथमिकता मिल सके।पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने नर्सिंगकर्मियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी मांगों को उच्च स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।इस दौरान नर्सिंग ऑफिसर प्रदीप चौधरी, आशीष ढाका, पन्नालाल इसराण, सुनील गर्वा, दिनेश और ताराचंद मेघवाल प्रमुख थे। इनके साथ सुनील गढ़वाल, मुकेश कांटीवाल, तेजप्रकाश, विनय, कुलदीप सिंह, उमा भारत सोलंकी, रचना चौधरी, कविता, सुमन, रत्ना, भारती, अमृता पिलानिया, गजराज सिंह, जितेंद्र, संदीप वर्मा, मोनिका, आरिफ, पवन, ललिता सैनी, कांता और सुभिता सहित कई अन्य नर्सिंगकर्मी भी मौजूद थे।
ओम कॉलोनी अंडरब्रिज की डिजाइन पर बवाल, फाटक यथावत रखने की मांग | फाटक बंद हुआ तो होगा बड़ा आंदोलन |
राजस्थान बजट 2026 ऐतिहासिक: राजेन्द्र राठौड़ | चहुँमुखी विकास वाला बताया
‘एक शाम शहीदों के नाम’ | देशभक्ति गीत-कविता से भावुक हुआ सभागार
चूरू आयुष शिविर में 700 मरीजों का उपचार | विधायक हरलाल सहारण ने की सराहना
चूरू में लग्जरी कार से 2 किलो अफीम बरामद | NH-52 पर DST-Sadar पुलिस की बड़ी कार्रवाई










