10 दिवसीय अंतरंग क्षारसूत्र शल्य चिकित्सा शिविर का विधायक सहारण ने किया निरीक्षण

0
75

चूरू। आयुर्वेद विभाग चूरू द्वारा दिनांक 11 फरवरी से षुरू हुए शिविर में आयुर्वेदिक पद्धति से उपचार एवं अन्य गतिविधियां सुचारू रूप से जारी है। उपनिदेशक आयुर्वेद विभाग चूरू के डॉक्टर सत्यवीर सहारण ने बताया की रविवार को विधायक हरलाल सहारण ने शिविर का निरीक्षण किया। षिविर में भर्ती मरीजों को विधायक हरलाल सहारण ने फल वितरित किए। इस अवसर पर विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा हर जिले में उक्त शिविर लगाए जा रहे हैं जिसमें हजारों लोग आयुर्वेद पद्धति से अपना उपचार करवाकर स्वास्थ्य लाभ ले रहे। यह षिविर आम आदमी को राहत देने वाला षिविर है। ज्यादा से ज्यादा लोगो को इस षिविर का लाभ मिले इसके लिए सरकार प्रयासरत है। आयुर्वेद विभाग बीकानेर के अतिरिक्त निदेशक डॉक्टर राधेश्याम सकरवाल ने शिविर का अवलोकन कर शिविर की गतिविधियों की सराहना की और कहा कि शिविर में चलने वाली गतिविधियों का आमजन ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाएं यही आयुर्वेद विभाग का प्रयास है। शिविर के प्रभारी डॉक्टर मनीराम शर्मा ने बताया की 5 दिन से चल रहे शिविर में लगभग 700 लोगों ने चिकित्सीय परामर्श का लाभ उठाया है। शिविर के सह प्रभारी डॉक्टर ओमप्रकाश चोयल ने बताया की शिविर में पंचकर्म पद्धति से 300 रोगियों को लाभान्वित किया गया। डॉ रामकृष्ण शर्मा ने बताया की शल्य चिकित्सा शिविर में अब तक 65 रोगियों को चिन्हित कर आवश्यक उपचार किया गया। प्रातः 7ः30 बजे से 8ः30 बजे तक नियमित योगाभ्यास करवाया जाता है। शिविर में भाजपा के तहसील अध्यक्ष रजत शर्मा, चूरू मंडल मंत्री श्रीराम पीपलवा, मनोज गढ़वाल, रघुनाथ खेमका, सहायक प्रषासनिक अधिकारी योगेन्द्र षमार्, डॉक्टर प्रतिभा ढ़ाका, ओमप्रकाष सैनी सहित अनेक चिकित्सा अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

ओम कॉलोनी अंडरब्रिज की डिजाइन पर बवाल, फाटक यथावत रखने की मांग | फाटक बंद हुआ तो होगा बड़ा आंदोलन |

राजस्थान बजट 2026 ऐतिहासिक: राजेन्द्र राठौड़ | चहुँमुखी विकास वाला बताया

‘एक शाम शहीदों के नाम’ | देशभक्ति गीत-कविता से भावुक हुआ सभागार

चूरू आयुष शिविर में 700 मरीजों का उपचार | विधायक हरलाल सहारण ने की सराहना

चूरू में लग्जरी कार से 2 किलो अफीम बरामद | NH-52 पर DST-Sadar पुलिस की बड़ी कार्रवाई

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here