चूरू में हज प्रशिक्षण व टीकाकरण शिविर आयोजित

0
53

64 हज यात्रियों को दी गई ट्रेनिंग, आवश्यक वैक्सीनेशन के बाद जारी किए अंतरराष्ट्रीय प्रमाण पत्र

चूरू। राजस्थान स्टेट हज कमेटी जयपुर की ओर से चूरू जिला मुख्यालय स्थित तेलियान बाडी में चुरू जिले से हज यात्रा पर सऊदी अरब जाने वाले हाजियों के लिए हज प्रशिक्षण एवं हज टीकाकरण शिविर सीएमएचओ चूरू डॉ. मनोज शर्मा के निर्देशन में तथा शिविर नोडल प्रभारी एवं एडिशनल सीएमएचओ डॉ. अहसान गौरी सानिध्य में आयोजन किया गया। हज प्रशिक्षण एंव टीकाकरण शिविर में एडिशनल सीएमएचओ डॉ. अहसान गौरी, पूर्व अधीक्षक डॉ. एफ.एच. गौरी, प्रोफेसर डॉ. शमशाद अली, हज प्रशिक्षक हाजी युसुफ खां चौहान, हाजी फखरूद्दीन छीम्पा इत्यादि मंचासीन थे। इस अवसर पर हज प्रशिक्षण एवं हज टीकाकरण शिविर में विगत 20 वर्षों से उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय सेवाएं प्रदान करने पर हाजी युसुफ खां चौहान, हाजी फखरूद्दीन छीम्पा, हाजी मोईनुद्दीन खान मोयल, हाजी रसीद खां मोयल, हाजी मास्टर शमशाद भाटी, हाजी नियामत अली कुरैशी, मास्टर मुख्यियार, डीएमडब्ल्यूओं नगेन्द्र सिंह राठौड़ इत्यादि का एडिशनल सीएमएचओ डॉ अहसान गौरी द्वारा प्रतिक चिन्ह प्रदान कर अभिनंदन किया गया। इस वर्ष चूरू जिले से 64 हज यात्री हज यात्रा पर मक्का जा रहे है हज प्रशिक्षण शिविर को राजस्थान हज कमेटी के ट्रैनर हाजी युसुफ खान चौहान, हाजी फखरूद्दीन छिम्पा, मोलाना अनिस रजा, खाद्दिम-उल-हुज्जाज सलीमुद्दीन खान एवं इमरान सरकेल ने संयुक्त रूप से हज प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर चूरू से हज यात्रा पर सऊदी अरब जाने वाले हाजियों ने कहा कि वो मक्का की पवित्र सर ज़मीन से मुल्क में अमन और खुशहाली के लिए दुआ करेंगे। हज टीकाकरण शिविर में चिकित्सा अधिकारी डॉ. अब्बास कच्छावा, चिकित्सा अधिकारी डॉ. तरन्नुम बानों, रसीद खान मोयल, इसब खॉ, तौफीक हुसैन, सुलेमान खान, विजय भाकर, महेश, जावेद सौंलकी, दीपक इत्यादि चिकित्सा विभाग के अधिकारी एंव कर्मचारीगणों ने हज टीकाकरण शिविर में अपना सहयोग प्रदान किया । हज टीकाकरण शिविर में हाजियों के सीजनल एन्फ्लून्जा, एंव मैनिनगोकोकल मैनिनजाइटिस व पोलियो इत्यादि के टीके लगाएं गये। टीकाकरण पश्चात हाजियों को अन्तर्राष्ट्रीय प्रमाण पत्र सील सहित हस्ताक्षर कर जारी किये गयें। हज प्रशिक्षण एंव टीकाकरण शिविर में हाजी युसुफ खा चौहान,अय्यूब खान गौड, सिराज खां जाईयां, एडवोकेट सद्दाम हुसैन, मोईनुद्दीन खान मोयल, रसीद खान मोयल, मास्टर शमशाद भाटी, युनुस खान, शफीक खान चौहान, मोहम्मद रफीक खान, सलिम खान, आसिफ छीम्पा, मोहम्मद आरिफ छीम्पा, रफीक छीम्पा, याकूब छीम्पा, जाकिर छीम्पा, रेहान छीम्पा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट सद्दाम हुसैन ने किया, राजस्थान हज कमेटी के हज प्रशिक्षक हाजी युसूफ खान चौहान ने सभी का आभार व्यक्त किया गया ।

ओम कॉलोनी अंडरब्रिज की डिजाइन पर बवाल, फाटक यथावत रखने की मांग | फाटक बंद हुआ तो होगा बड़ा आंदोलन |

राजस्थान बजट 2026 ऐतिहासिक: राजेन्द्र राठौड़ | चहुँमुखी विकास वाला बताया

‘एक शाम शहीदों के नाम’ | देशभक्ति गीत-कविता से भावुक हुआ सभागार

चूरू आयुष शिविर में 700 मरीजों का उपचार | विधायक हरलाल सहारण ने की सराहना

चूरू में लग्जरी कार से 2 किलो अफीम बरामद | NH-52 पर DST-Sadar पुलिस की बड़ी कार्रवाई

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here