चंचलनाथ बस्ती में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ

0
6

विधायक राजेंद्र भांबू बोले—समरसता आधारित समाज निर्माण जरूरी

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
शहर के चंचलनाथ टीले के पास स्थित चंचलनाथ बस्ती में सकल हिंदू समाज के तत्वावधान में विराट हिंदू सम्मेलन एवं 51 कुंडीय श्रीराम समरसता महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम बस्ती के खेल मैदान में आयोजित हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों ने भाग लिया। कार्यक्रम योगाचार्य पंडित मुकेश महमिया के सानिध्य में संपन्न हुआ। महायज्ञ के दौरान श्रद्धालुओं ने 51 कुंडों में आहुतियां देकर धर्म और समाज की समृद्धि की कामना की। यज्ञ के पश्चात सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, संतों के आशीर्वचन और आकर्षक झांकियों का आयोजन भी किया गया। जिसने माहौल को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांबू ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों का मुख्य उद्देश्य समाज में समरसता स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि समाज को जाति और भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। ऐसे कार्यक्रम सनातन संस्कृति की जागृति और सामाजिक एकता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष विनोद सिंघानिया ने बताया कि देशभर में संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर विराट हिंदू सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में चंचलनाथ बस्ती में 51 कुंडीय श्रीराम समरसता महायज्ञ और विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में संत-महात्माओं, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में महिलाओं-पुरुषों की उपस्थिति रही। आयोजन ने पूरे क्षेत्र में धार्मिक और सामाजिक एकता का संदेश दिया।

ओम कॉलोनी अंडरब्रिज की डिजाइन पर बवाल, फाटक यथावत रखने की मांग | फाटक बंद हुआ तो होगा बड़ा आंदोलन |

राजस्थान बजट 2026 ऐतिहासिक: राजेन्द्र राठौड़ | चहुँमुखी विकास वाला बताया

‘एक शाम शहीदों के नाम’ | देशभक्ति गीत-कविता से भावुक हुआ सभागार

चूरू आयुष शिविर में 700 मरीजों का उपचार | विधायक हरलाल सहारण ने की सराहना

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here