गुढ़ा रोड रेलवे पुलिया का काम जल्द होगा शुरू — राजेंद्र भांबू

0
4

झुंझुनूं शहर में अब होंगे तीन—तीन रेलवे पुलिया!

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
शहर में आने वाले समय में तीन—तीन रेलवे ओवरब्रिज होंगे। जी, हां राजस्थान सरकार ने एक तरफ सालों से बंद पड़े पुलिस लाइन के पास पुलिया का काम शुरू करवा दिया है। तो वहीं इस बार के बजट में हवाई पट्टी चौराहे तथा गुढ़ा रोड पर रेलवे क्रॉसिंग पर पुलिया बनाने की घोषणा करते हुए बजट देने की बात कही है। 11 फरवरी को बजट में घोषणा के तीसरे दिन शनिवार को ही गुढ़ा रोड पर प्रस्तावित पुलिया को लेकर सरकार ने सक्रियता दिखाई है। विधायक राजेंद्र भांबू ने कहा है कि उनके पास मुख्यमंत्री निवास से समाचार आया है कि रेलवे पुलिया के लिए जो ड्रॉईंग तैयार की थी। वो लगभग अप्रुव है। साथ ही भूमि अधिग्रहण के लिए भी पैसे देने की तैयारी सरकार ने कर ली है। दरअसल बजट के बाद पहली बार झुंझुनूं आए विधायक राजेंद्र भांबू का कई जगहों पर स्वागत किया गया। झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश पर ही गुढ़ा रोड पर भांबू का क्षेत्र के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। करीब एक दर्जन जेसीबी से फूलों की बारिश की गई। क्षेत्र के लोगों ने विधायक भांबू को कंधों पर बैठाया और उनका स्वागत किया। इस मौके पर भांबू ने कहा कि वे इस तरह के स्वागत से अभिभूत है। लेकिन यह स्वागत उनका नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का है। हमारी डबल ईंजन की सरकार ने जो वादे किए है। वो सभी पूरे होंगे। विधायक भांबू ने कहा कि वे सिर्फ जनता ने जो दायित्व और जिम्मेदारी है। उसको निभा रहे है। झुंझुनूं विधानसभा को मुख्यमंत्री भजनलाल ने जो भी सौगातें दी है। वो विकसित भारत, विकसित राजस्थान और विकसित झुंझुनूं के क्रम में एक मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि इस बार बजट ऐतिहासिक है। पिछले 75 सालों में अब तक का सर्वश्रेष्ठ बजट है। यमुना का पानी लाने के लिए 32 हजार करोड़ रूपए सरकार खर्च करने वाली है। उन्होंने कहा कि तीनों पुलिया बन जाने से भी झुंझुनूं शहर का विकास होगा। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य विश्वंभर पूनियां समेत अन्य भाजपा नेता और कार्यकर्ता उनके साथ थे।

इन्होंने किया स्वागत

श्रीश्याम आशीर्वाद सेवा संस्था की ओर से डॉ. डीएन तुलस्यान और कमल केजड़ीवाल के नेतृत्व में भी विधायक भांबू का स्वागत किया गया। इस मौके पर श्री गल्ला व्यापार संघ छावनी बाजार के अध्यक्ष नितेश बंका, मंत्री रामावतार अग्रवाल एवं अनिल गाडिया द्वारा विधायक भांबू का माल्यार्पण के साथ साफा, दुपट्टा एवं शाॅल ओढाकर स्वागत अभिनंदन किया गया। स्वागत करने वालों में भाजपा युवा नेता रवि गुप्ता बिरमीवाला, पूर्व पार्षद प्रमोद जानूं, पार्षद संजय पारीक, विनोद जांगिड़, प्रमोद बुडानिया, गुलजारीलाल शर्मा वेदजी, संदीप गोयल, बंशी फोगाट, प्रदीप पाटोदिया, विकास जनेवा, विजेंद्र लांबा, विक्रम झाझड़िया, सुरेश कस्वां व सुनिल पूनियां आदि प्रमुख थे।

एक का निर्माण जारी, दो की और घोषणा

आपको बता दें कि इस बार के बजट में डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने सीकर—लोहारू रूट पर लेवल क्रॉसिंग संख्या 266 हवाई पट्टी चौराहे पर पुलिया निर्माण के लिए 45 करोड़ रूपए और इसी रूट पर लेवल क्रॉसिंग संख्या 269 गुढ़ा रोड पर पुलिया निर्माण के लिए 43.03 करोड़ रूपए के बजट का प्रावधान रखा है। जबकि लेवल क्रॉसिंग संख्या 265 पुलिस लाइन के पास पुलिया का निर्माण जारी है। इस तरह से झुंझुनूं शहर में ये तीन पुलिया आने वाले समय में हो जाएंगे।

चूरू में लग्जरी कार से 2 किलो अफीम बरामद | NH-52 पर DST-Sadar पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में किशोरी बाल मेला | 250 छात्राओं ने लगाईं 35 स्टॉल | Churu News

राज्य बजट के खिलाफ कर्मचारियों का प्रदर्शन | निराशाजनक बजट पर महासंघ का विरोध | Churu News

राजकीय विधि महाविद्यालय चूरू में मूट कोर्ट | अस्पताल लापरवाही केस पर छात्रों की बहस

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here