कलश यात्रा से हुआ विराट हिंदू सम्मेलन का आगाज

0
50
Screenshot

चूरू। महावीर बस्ती में शुक्रवार को विराट हिंदू सम्मेलन हर्षाल्लास के साथ संपन्न हुआ। आयोजन समिति के सुनील भाऊवाला ने बताया कि सम्मेलन में सर्व समाज की मातृशक्ति, युवाओं व प्रबुद्ध जनों द्वारा गोपाल जी मन्दिर से बालाजी मार्केट तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में राम दरबार की झांकिया मुख्य आकर्षण रही। कलश यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा में चार जोड़ों ने यज्ञ में आहुतियां दी। पण्डित सुनील व्यास द्वारा वैदिक मंत्रोचार के साथ हवन सम्पन्न करवाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ बूंटीनाथ आश्रम के महन्त निरंजन नाथ महाराज, विमल सारस्वत, प्रदीप सरावगी, पवन ढ़ाढ़रियेवाला व सरिता शर्मा ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। आयोजन समिति ने अतिथियों का मार्ल्यापण कर व शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुकेश ने बताया कि भारत की कुटुम्ब व्यवस्था सर्वश्रेष्ठ है, जो समाज की आधारशिला है। सर्व हिंदू समाज को जाति की दीवार तोड़कर ऊंच-नीच को भुलाकर एकजुट रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर प्रणव कुर्बिलाव, किशोर क्याल, हरीश बजाज, ललित व्यास, रतन बजाज ने आयोजकीय भूमिका निभाई। कार्यक्रम में घनश्याम चन्देल, मुकेश ठठेरा, परमानन्द हारित, संजय चोटिया, अनिल कुर्बिलाव, मुकेश ओझा, सुनिता बजाज, अरूण ठठेरा, सावित्री देवी, कविता, प्रभा भाटी, पवन प्रजापत, मितु क्याल, संगीता बजाज सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में किशोरी बाल मेला | 250 छात्राओं ने लगाईं 35 स्टॉल | Churu News

राज्य बजट के खिलाफ कर्मचारियों का प्रदर्शन | निराशाजनक बजट पर महासंघ का विरोध | Churu News

राजकीय विधि महाविद्यालय चूरू में मूट कोर्ट | अस्पताल लापरवाही केस पर छात्रों की बहस

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here