पीपल्स ग्रीन पार्टी का प्रांतीय सम्मेलन चूरू लोकसभा की तहसील में किया जायेगा
चूरू। पीपल्स ग्रीन पार्टी राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सैनी के द्वारा जयपुर में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ, सुधांशु से पार्टी के आगामी कार्यक्रमों लेकर मुलाकात की। पार्टी के राज्य प्रवक्ता राजेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनावों और शहरी, ग्रामीण निकायों के मद्देनजर यह बैठक अति महत्वपूर्ण है। जयपुर में पार्टी के मुख्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष के बीच हुई मुलाकात में चर्चा के दौरान यह निकल कर सामने आ रहा है कि जिन विधानसभाओं, ग्राम पंचायतों, नगरपालिकाओं, नगर परिषदों और नगर निगमों में वार्ड और ग्राम पंचायतों में चीफ वर्कर्स कमेटी के गठन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, वहां-वहां पर चुनाव कराने का निर्णय लिया जा सकता है। प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार शीघ्र ही प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सैनी राजस्थान की कार्यकारिणी का विस्तार करने जा रहे हैं और एक प्रांतीय सम्मेलन चूरू लोकसभा की किसी भी तहसील में किया जायेगा। मुलाकात के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष चूरू के लिए प्रस्थान कर गए।
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में किशोरी बाल मेला | 250 छात्राओं ने लगाईं 35 स्टॉल | Churu News
राज्य बजट के खिलाफ कर्मचारियों का प्रदर्शन | निराशाजनक बजट पर महासंघ का विरोध | Churu News
राजकीय विधि महाविद्यालय चूरू में मूट कोर्ट | अस्पताल लापरवाही केस पर छात्रों की बहस











