चार श्रमिक कोड के विरोध में संयुक्त मोर्चा का धरना-प्रदर्शन, एक दिवसीय हड़ताल रही प्रभावी

0
30

रोडवेज डिपो में आमसभा, रैली निकालकर पीएम के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

चूरू। जिला मुख्यालय पर अखिल भारतीय व राज्य श्रमिक किसान एवं कर्मचारी संगठनों के संयुक्त मोर्चा द्वारा गुरूवार को एक दिवसीय हड़ताल के दौरान धरना-प्रदर्शन किया। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के जिलाध्यक्ष रिछपाल सिंह चारण ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा चार श्रमिक कोड को लागू करने के विरोध में गुरूवार को संयुक्त मोर्चे द्वारा पूरे देश में हड़ताल की गई। इस दौरान चूरू में रोडवेज डिपो परिसर में एक आमसभा का आयोजन किया गया। जिसमें रोडवेज, मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव, बैंक, किसान यूनियन, श्रमिक यूनियन, महासंघ से जुड़े कर्मचारी, संविदा कर्मचारीयों ने कहा कि केंद्र सरकार 4 श्रमिक कोड को लागू कर श्रमिक, किसान, कर्मचारी व मजदूरों को सरकार के खिलाफ विरोध करने का अधिकार छिनने का प्रयास कर रही है। सभा को बैंक यूनियन के जयंत परिहार, राजस्थान रोडवेज यूनियन के जितेंद्र चाहर, किसान किसान सभा के जिला अध्यक्ष इंद्राज सिंह, शमशेर भालू खान, राजस्थान सेल्स मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के ईश्वर सिंह, मजदूर श्रमिक यूनियन के दीपाराम, महेश धायल, राजकुमार रूहिल, फूलचंद, संजय रणवां, सुरेश सैनी, सुमेर सिंह, दीपक सुरोलिया, मनीष कुमार, रामू पूर्वा, जीवणराम, मनीराम बालरासर आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन तालीम हुसैन ने किया। इसके बाद डिपो कार्यालय से रैली निकालकर जिला कलक्टर को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया।

राज्य बजट के खिलाफ कर्मचारियों का प्रदर्शन | निराशाजनक बजट पर महासंघ का विरोध | Churu News

राजकीय विधि महाविद्यालय चूरू में मूट कोर्ट | अस्पताल लापरवाही केस पर छात्रों की बहस

बजट 2026 को लेकर क्या सोचती है चूरू की जनता? | Public Opinion | Churu Budget Reaction

कोर्ट के आदेश पर चूरू PWD ऑफिस पहुंची कुर्की टीम, 46.89 लाख की वसूली मामला

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here