पूर्व सभापति गोविंद महनसरिया की अध्यक्षता में नई सड़क पर आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा
चूरू। स्थानीय नई सड़क पर सेवानिवृत जिला शिक्षा अधिकारी परमेश्वर लाल जोशी के निधन पर विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से पूर्व सभापति गोविंद महनसरिया की अध्यक्षता में एक श्रद्धांजली सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महनसरिया ने कहा कि स्व. जोशी शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक व व्यवहारिक व्यक्तित्व के धनी थे। वे एक मिलनसार व सबके सुख-दुःख में काम आने वाले व्यक्ति थे, जिनकी कमी चूरू वासियों को हमेशा खलेगी। इस अवसर पर ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष कालूराम महर्षि, अग्रवाल समाज के अध्यक्ष काशीराम क्याल, मीणा समाज के जिलाध्यक्ष भंवरलाल मीणा, जाट महासभा के जिलाध्यक्ष सोहनलाल फगेडिया, सेवानिवृत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोहम्मद अयूब खान, कायमखानी समाज के जिलाध्यक्ष मुंशी खान, जैन समाज के ताराचंद बांठिया, पेंशनर समाज के पूर्णमल सोनी, खाद्य व्यापार मंडल के मनोज महनसरिया, कपड़ा व्यापार मंडल के बालकिशन राजगढ़िया, टैक्स बार के सुनील शर्मा, गुर्जर समाज के श्रवण गुर्जर, डॉ. पार्थ शर्मा, वैद्य गोविंद प्रसाद शर्मा, केपी जोशी, गिरधारी जोशी, विनोद जोशी, ईश्वरी प्रसाद हारित, कन्हैयालाल शर्मा सहित बड़ी संख्या में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों और शहरवासियों ने जोशी के निधन पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किये।
राज्य बजट के खिलाफ कर्मचारियों का प्रदर्शन | निराशाजनक बजट पर महासंघ का विरोध | Churu News
राजकीय विधि महाविद्यालय चूरू में मूट कोर्ट | अस्पताल लापरवाही केस पर छात्रों की बहस
बजट 2026 को लेकर क्या सोचती है चूरू की जनता? | Public Opinion | Churu Budget Reaction
कोर्ट के आदेश पर चूरू PWD ऑफिस पहुंची कुर्की टीम, 46.89 लाख की वसूली मामला










