मोदी वर्ल्ड स्कूल में कक्षा 10 बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए ब्लेसिंग सेरेमनी का आयोजन हुआ

0
5

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
विज्डम सिटी स्थित प्रतिष्ठित मोदी वर्ल्ड स्कूल के नवरंग कला मंडपम में कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए एक गरिमामयी ब्लेसिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। पहली बार बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने जा रहे विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन और सफलता की कामना के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन ने छात्रों को जीत व सफलता का मंत्र दिया। समारोह का शुभारंभ भारतीय संस्कृति के आदर्श वाक्य श्रद्धावान् लभते ज्ञानम् (श्रद्धा और निष्ठा रखने वाला ही ज्ञान प्राप्त करता है) के साथ हुआ। कार्यक्रम के दौरान स्कूल निदेशक आकाश मोदी, छात्रावास निदेशक कुरड़ाराम धींवा, प्राचार्य डाॅ. रविशंकर शर्मा और उप प्राचार्या सरोज सिंह ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उनके भीतर आत्मविश्वास का संचार किया। डायरेक्टर आकाश मोदी ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि बोर्ड परीक्षाएं आपके जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। लेकिन इससे डरने की आवश्यकता नहीं है। अपनी कड़ी मेहनत पर विश्वास रखें। यदि आप शांत मन और पूरी एकाग्रता के साथ परीक्षा देंगे, तो सफलता निश्चित रूप से आपके कदम चूमेगी। हम सभी को आपकी प्रतिभा पर गर्व है। छात्रावास निदेशक कुरड़ाराम धींवा ने विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर चर्चा करते हुए कहा कि बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए स्वास्थ्य सर्वोपरि है। परीक्षा के दिनों में उचित आराम करें। पौष्टिक भोजन लें और नकारात्मक विचारों एवं मोबाइल से दूर रहें। आपका अनुशासन और सकारात्मक दृष्टिकोण ही आपको भीड़ से अलग खड़ा करेगा। प्राचार्य डाॅ. रविशंकर शर्मा ने रणनीतिक तैयारी पर जोर देते हुए कहा परीक्षा के दौरान समय प्रबंधन ही सबसे बड़ा हथियार है। हर प्रश्न को ध्यान से पढ़ें और उत्तरों को व्यवस्थित रूप से प्रस्तुत करें। घबराहट को अपने ऊपर हावी न होने दें, क्योंकि एक शांत मस्तिष्क ही सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकता है। उप प्राचार्या सरोज सिंह सहित विद्यालय के समस्त शैक्षणिक स्टाफ ने भी विद्यार्थियों को तिलक लगाकर मंगल कामनाएं की। विद्यालय प्रबंधन ने भरोसा जताया कि इस वर्ष भी मोदी वर्ल्ड स्कूल के छात्र-छात्रा उत्कृष्ट परिणाम लाकर विद्यालय और जिले का नाम रोशन करेंगे। कार्यक्रम में हैडमिस्ट्रेस उमा शर्मा, प्रशासक कमलेश कुलहरि, एडमिशन डायरेक्टर श्यामसुंदर शर्मा, अध्यापक कमल शर्मा, नरेंद्रसिंह, बबिता शर्मा इत्यादि उपस्थित थे।

राजकीय विधि महाविद्यालय चूरू में मूट कोर्ट | अस्पताल लापरवाही केस पर छात्रों की बहस

बजट 2026 को लेकर क्या सोचती है चूरू की जनता? | Public Opinion | Churu Budget Reaction

कोर्ट के आदेश पर चूरू PWD ऑफिस पहुंची कुर्की टीम, 46.89 लाख की वसूली मामला

शराब के पैसे नहीं देने पर युवक पर कुल्हाड़ी से हमला | Crime News

चूरू में विप्र स्नेह मिलन, UGC कानून पर बोले सुरेश मिश्रा, नई जिला कार्यकारिणी घोषित

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here