बॉलीवुड स्टार सूद आएंगे डीजीएस, केंद्रीय मंत्री के साथ वार्षिकोत्सव एलैसिया—2026 में लेंगे हिस्सा

0
9

बलवंतपुरा । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
डूंडलोद गर्ल्स स्कूल बलवंतपुरा में वार्षिक उत्सव एलैसिया—2026 का भव्य आयोजन 15 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। विद्यालय परिसर में इस समारोह को लेकर उत्साह, उमंग और व्यापक तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। यह कार्यक्रम छात्राओं की प्रतिभा, परिश्रम और उपलब्धियों को समर्पित एक भव्य उत्सव होगा। जिसमें शिक्षा, संस्कृति और रचनात्मकता का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।

इस गरिमामयी अवसर पर मुख्य अतिथि प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता एवं फिल्म प्रोड्यूसर सोनू सूद अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मामला और खेल मंत्रालय की केंद्रीय राज्य मंत्री रक्षा खड़से करेंगी। जबकि विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मूर्तिकार नरेश कुमार कुमावत समारोह में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रतिभावान छात्राओं को बेस्ट डांसर, बेस्ट एकेडमिक, रेगुलैरिटी, ऑल-राउंड परफॉर्मेंस सहित विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया जाएगा। साथ ही रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, समूह नृत्य, संगीत, नाट्य मंचन एवं विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जो समारोह को अत्यंत आकर्षक और यादगार बनाएंगे तथा छात्राओं की रचनात्मकता, आत्मविश्वास और कला कौशल को मंच प्रदान करेंगे। विद्यालय सचिव बीएल रणवां ने बताया कि एलैसिया—2026 का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और रचनात्मक सोच का विकास करना है। यह मंच उन्हें अपनी प्रतिभा को निखारने और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। विद्यालय प्राचार्या इंदू सोनी ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल पुरस्कार वितरण नहीं, बल्कि हमारी छात्राओं की शिक्षा, कला और संस्कृति में उत्कृष्टता का उत्सव है। हम चाहते हैं कि वे बड़े सपने देखें, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें और जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करें।

राजकीय विधि महाविद्यालय चूरू में मूट कोर्ट | अस्पताल लापरवाही केस पर छात्रों की बहस

बजट 2026 को लेकर क्या सोचती है चूरू की जनता? | Public Opinion | Churu Budget Reaction

कोर्ट के आदेश पर चूरू PWD ऑफिस पहुंची कुर्की टीम, 46.89 लाख की वसूली मामला

शराब के पैसे नहीं देने पर युवक पर कुल्हाड़ी से हमला | Crime News

चूरू में विप्र स्नेह मिलन, UGC कानून पर बोले सुरेश मिश्रा, नई जिला कार्यकारिणी घोषित

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here