झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
भारतीय चार्टर्ड लेखाकार संस्थान झुंझुनूं के सचिव तथा भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सीए लोकेश अग्रवाल ने कहा है कि राजस्थान सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट 2026–27 में शेखावाटी अंचल को विशेष प्राथमिकता दी गई है। इस बजट में झुंझुनू जिले को पर्यटन, एयर कनेक्टिविटी, जल संसाधन, सौर ऊर्जा, महिला सशक्तिकरण और रोजगार सृजन जैसे अनेक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण सौगातें प्राप्त हुई हैं। बजट में झुंझुनूं, सीकर तथा भरतपुर–डीग क्षेत्र में नए एयरपोर्ट की फिज़िबिलिटी स्टडी प्रारंभ करने की घोषणा की गई है। यह शेखावाटी क्षेत्र को भविष्य में हवाई कनेक्टिविटी प्रदान करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। झुंझुनूं की गौरवशाली सैन्य परंपरा को सम्मान देते हुए जिले में वॉर म्यूज़ियम स्थापित करने की घोषणा की गई है। यह संग्रहालय नई पीढ़ी को प्रेरणा देने के साथ पर्यटन विकास में भी सहायक सिद्ध होगा। शेखावाटी क्षेत्र की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण हेतु झुंझुनू सहित क्षेत्र की 60 से अधिक हवेलियों के फसाड सुधार कार्य पर आगामी दो वर्षों में 200 करोड़ रूपए व्यय किए जाएंगे। साथ ही, सरकार द्वारा शेखावाटी की भित्तिचित्रों से सजी हवेलियों को यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल कराने के प्रयास भी किए जाएंगे। ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए होम-स्टे योजना को प्रोत्साहन दिया जाएगा। जिसके तहत स्थानीय लोगों को ब्याज अनुदान एवं हॉस्पिटैलिटी प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। इससे ग्रामीण युवाओं और परिवारों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। शेखावाटी क्षेत्र के दीर्घकालिक जल समाधान के लिए यमुना जल परियोजना को गति देने की घोषणा की गई है। हथनीकुंड बैराज से पानी लाने की प्रस्तावित योजना से झुंझुनूं सहित पूरे क्षेत्र को राहत मिलने की उम्मीद है। किसानों के हित में प्रदेश में 50,000 सोलर पंप स्थापित किए जाएंगे। जिससे सिंचाई लागत कम होगी और ऊर्जा आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। महिलाओं के लिए प्रत्येक जिले में ग्रामीण बीपीओ स्थापित करने तथा लखपति दीदी योजना के तहत ऋण सीमा बढ़ाने जैसे निर्णय महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। इसके अतिरिक्त, युवाओं को ब्याज-मुक्त स्वरोजगार ऋण, मेधावी विद्यार्थियों को ई-वाउचर तथा सड़क एवं आधारभूत ढांचे के विस्तार जैसे प्रावधान जिले के समग्र विकास को नई दिशा देंगे। सीए लोकेश अग्रवाल ने कहा कि यह बजट शेखावाटी क्षेत्र की विरासत को संरक्षित करते हुए उसे विकास और आत्मनिर्भरता के मार्ग पर आगे बढ़ाने वाला साबित होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से झुंझुनूं जिले की तस्वीर और तकदीर दोनों बदलेंगी।
राजकीय विधि महाविद्यालय चूरू में मूट कोर्ट | अस्पताल लापरवाही केस पर छात्रों की बहस
बजट 2026 को लेकर क्या सोचती है चूरू की जनता? | Public Opinion | Churu Budget Reaction
कोर्ट के आदेश पर चूरू PWD ऑफिस पहुंची कुर्की टीम, 46.89 लाख की वसूली मामला
शराब के पैसे नहीं देने पर युवक पर कुल्हाड़ी से हमला | Crime News
चूरू में विप्र स्नेह मिलन, UGC कानून पर बोले सुरेश मिश्रा, नई जिला कार्यकारिणी घोषित













