गांव सेनाली छोटी में सनसनीखेज वारदात, 20 वर्षीय युवक गंभीर घायल
चूरू। निकटवर्ती गांव सेनाली छोटी में शराब पीने के लिए रुपए देने से मना करने पर एक युवक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने का गंभीर मामला सामने आया है। हमले में 20 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए चूरू के राजकीय भर्तिया अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।अस्पताल में बीस वर्षीय घायल युवक मनीष निवासी सेनाली छोटी ने बताया कि गांव के ही युवक राजू सिंह ने करीब 5–7 दिन पहले उससे शराब के लिए रुपए मांगे थे। रुपए देने से इनकार करने पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। सोमवार दोपहर मनीष अपने घर के पास एक दुकान पर खड़ा था, तभी राजू वहां पहुंचा और बिना किसी चेतावनी के लोहे की कुल्हाड़ी से उसकी पीठ पर हमला कर दिया।अचानक हुए हमले में मनीष गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी राजू फरार हो चुका था। दुकान पर मौजूद एक युवक ने घायल को लहूलुहान हालत में उसके घर पहुंचाया, जहां से परिजन उसे तुरंत निजी वाहन से चूरू अस्पताल लेकर पहुंचे।अस्पताल में डॉक्टरों व नर्सिंग स्टाफ ने घायल युवक का प्राथमिक उपचार कर उसे भर्ती कर लिया। इमरजेंसी वार्ड की ओर से घटना की सूचना अस्पताल चौकी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की तलाश की जा रही है
कोर्ट के आदेश पर चूरू PWD ऑफिस पहुंची कुर्की टीम, 46.89 लाख की वसूली मामला
शराब के पैसे नहीं देने पर युवक पर कुल्हाड़ी से हमला | Crime News
चूरू में विप्र स्नेह मिलन, UGC कानून पर बोले सुरेश मिश्रा, नई जिला कार्यकारिणी घोषित










