झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
जिले में कोई भी गर्भवती तथा धात्री महिला में खून की कमी ना हो इस लिए एनीमिया प्रबंधन के लिए स्वास्थ्य विभाग ने मिशन एफसीएम शुरू किया है। सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने बताया कि इस विशेष अभियान का उद्देश्य मिशन मोड पर फेरिक कार्बाॅक्सी माल्टोज इंजेक्शन का उपयोग कर एनीमिक महिलाओं में खून की कमी को दूर करना है। उन्होंने बताया कि इस विशेष अभियान के लिए सभी स्टाफ और कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा चुके है और विशेष मॉनिटरिंग की जा रही है। डॉ. गुर्जर ने बताया कि पहले से प्रचलित आईएफए यानीकि आयरन की गोलियां द्वारा बहुत धीरे परिणाम प्राप्त होता है। कई महिलाओं को मतली, कब्ज, पेट खराब व अवशोषण की कमी जैसी समस्याओं के चलते इसका ज्यादा लाभ भी नहीं हो पता। ऐसे में फेरिक कार्बाॅक्सी माल्टोज इंजेक्शन द्वारा डेढ से दो माह में ही तीन से चार ग्राम हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए गत दिनों पिंक पखवाड़ा चलाया गया। जिसके सुखद परिणाम देखते हुए अब मिशन एफसीएम चलाने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि अभियान को पूरी क्षमता के साथ मनाने और आधिकाधिक गर्भवती व धात्री महिलाओं को लाभ देने के सभी जिला अस्पताल उप जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी, सभी सीएचसी पीएचसी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस विशेष अभियान मध्यम से गंभीर एनीमिया यानी कि पांच से नौ ग्राम हीमोग्लोबिन वाली गर्भवती महिलाओं को तथा धात्री महिलाओं को फेरिक कार्बाॅक्सीमाल्टोज दिया जाएगा। अभियान के दौरान आशा सहयोगिनी एएनएम एक्टिव मोड पर ऐसी महिलाओं की सूची तैयार करेगी और इन्हें अस्पताल लेकर आएगी। इस इंजेक्शन का उपयोग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा इससे उच्चतर संस्थान पर चिकित्सक की देखरेख में ही किया जाएगा।
क्या है एफसीएम?
आरसीएचओ डॉ. दयानंद सिंह ने बताया कि फेरिक काबाक्सी माल्टोज इंजेक्शन हीमोग्लोबिन स्तर को तेजी से बढ़ाने में बेहद कारगर इंजेक्शन है। इसका उपयोग इंट्रावेनस यानी अतःशिरा में ड्रिप द्वारा किया जाता है। इसे अस्पताल में भर्ती के बिना डे केयर में 15 मिनट में लगा दिया जाता है। एक बार एफसीएम की एक डोज से डेढ से दो माह में तीन से चार मिलीग्राम तक हीमोग्लोबिन बढ़ जाता है।
खेजड़ी बचाओ कानून की मांग, RLP व युवा क्रांतिकारी मंच का चूरू में बड़ा प्रदर्शन
चूरू में यूजीसी कानून के विरोध में बड़ा प्रदर्शन, पंचायत समिति से कलेक्ट्रेट तक रैली
फरवरी में चूरू के 21 थानों की होगी सघन समीक्षा, एसपी करेंगे औचक निरीक्षण
भालेरी में जलभराव पर बवाल, चक्का जाम की चेतावनी के बाद कंपनी ने दिया समाधान का आश्वासन











