चूरू। जिला मुख्यालय पर यूजीसी कानून के विरोध में बुधवार को जमकर प्रदर्शन देखने को मिला। विभिन्न संगठनों और युवाओं ने पंचायत समिति से कलेक्ट्रेट तक विरोध रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर सांकेतिक जाम लगाकर आक्रोश व्यक्त किया। जाम के कारण कुछ समय तक यातायात भी प्रभावित रहा। कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शनकारियों ने यूजीसी कानून को तत्काल वापस लेने की मांग की। यूजीसी रोलबैक करो और केंद्र सरकार होश में आओ जैसे नारों से जमकर विरोध किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यूजीसी नियमों से झूठी शिकायतों पर सजा के प्रावधान हटा दिए गए हैं, जिससे इनका दुरुपयोग होने की आशंका बढ़ गई है। करणी सेना के अध्यक्ष प्रदीप सिंह ढ़ाढ़रिया ने बताया कि यदि यूजीसी कानून को वापस नहीं लिया गया, तो उग्र आंदोलन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भले ही इस कानून पर रोक लगाई हो, लेकिन केंद्र सरकार को इसमें हस्तक्षेप करते हुए इसे पूरी तरह वापस लेना होगा। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गये। कलेक्ट्रेट परिसर में स्थानीय पुलिस के अलावा आरएसी का जाब्ता तैनात किया गया। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी व युवा उपस्थित थे।
खेजड़ी बचाओ कानून की मांग, RLP व युवा क्रांतिकारी मंच का चूरू में बड़ा प्रदर्शन
चूरू में यूजीसी कानून के विरोध में बड़ा प्रदर्शन, पंचायत समिति से कलेक्ट्रेट तक रैली
फरवरी में चूरू के 21 थानों की होगी सघन समीक्षा, एसपी करेंगे औचक निरीक्षण
भालेरी में जलभराव पर बवाल, चक्का जाम की चेतावनी के बाद कंपनी ने दिया समाधान का आश्वासन













