सूरजगढ़ में कोर्ट के बाहर गाड़ी से तोड़—फोड़ का मामला

0
4

पिलानी पुलिस ने मामले में लिप्त दो हिस्ट्रीशीटरों को गिरफ्तार किया

पिलानी । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
स्थानीय पुलिस ने चिड़ावा डीएसटी टीम की मदद से सूरजगढ़ थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों हिस्ट्रीशीटरों ने अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर दो दिन पहले ही सूरजगढ़ कोर्ट परिसर के बाहर खड़ी पूर्व पंचायत समिति सदस्य नीरज भड़िया की गाड़ी के साथ तोड़फोड़ की थी। पुलिस को इस मामले में आरोपियों की तलाश थी। इसी दौरान चिड़ावा डीएसटी प्रभारी एएसआई शशिकांत को इत्तला मिली थी कि दो युवक अवैध हथियारों के साथ बेरी इलाके में है। जिस पर डीएसटी ने पिलानी पुलिस की मदद से बेरी गांव में पीरूसिंह खेल मैदान के पास नाकाबंद शुरू की। इत्तला के अनुसार ही कुछ देर बाद बेरी गांव की तरफ से एक कैंपर गाड़ी आती हुई दिखाई दी। पुलिस की नाकाबंदी को देखकर कैंपर सवार युवकों ने गाड़ी को वापिस घुमा लिया और अपनी गाड़ी को बेरी गांव की बणी की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते की ओर भाग गए। लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर गाड़ी रूकवाई। जिसमें सवार सूरजगढ़ थाना इलाके के दोबड़ा निवासी 22 वर्षीय आकाश उर्फ शूटर पुत्र रामसिंह नाई तथा स्वामी सेही निवासी ललित धानक उर्फ लीता पुत्र जसवंत धानक की तलाशी ली गई। तो एक अवैध पिस्टल और चार कारतूस मिले। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एक पिस्टल, चार कारतूस और कैंपर गाड़ी को जब्त कर लिया है। पूछताछ के दौरान दोनों गिरफ्तार युवकों ने दो दिन पहले सूरजगढ़ कोर्ट के बाहर गाड़ी से तोड़फोड़ करने की बात स्वीकार की है। गिरफ्तार दोनों युवक सूरजगढ़ थाने के हिस्ट्रीशीटर है। ललित उर्फ लीता के खिलाफ विभिन्न थानों में 10 तथा आकाश उर्फ शूटर के खिलाफ विभिन्न थानों में 15 मामले दर्ज है। सीआई चंद्रभान ने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। जिन्हें रिमांड पर लाकर पूछताछ की जाएगी। आरोपियों से और भी मामलों का खुलासा हो सकता है। पिलानी पुलिस द्वारा पूछताछ पूरी होने के बाद आरोपियों को सूरजगढ़ पुलिस तोड़फोड़ के मामले में गिरफ्तार करेगी।

खेजड़ी बचाओ कानून की मांग, RLP व युवा क्रांतिकारी मंच का चूरू में बड़ा प्रदर्शन

चूरू में यूजीसी कानून के विरोध में बड़ा प्रदर्शन, पंचायत समिति से कलेक्ट्रेट तक रैली

फरवरी में चूरू के 21 थानों की होगी सघन समीक्षा, एसपी करेंगे औचक निरीक्षण

भालेरी में जलभराव पर बवाल, चक्का जाम की चेतावनी के बाद कंपनी ने दिया समाधान का आश्वासन

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here