फाटक गौशाला में स्व. विमला देवी की स्मृति में कक्ष का शुभारंभ

0
5

नवीन सराफ व दीक्षांत सराफ ने कराया निर्माण, गौसेवा का दिया संदेश

हनुमानगढ़। हिमांशु मिढ्ढा
हनुमानगढ़ टाउन स्थित फाटक गौशाला में बुधवार को एक पुण्य कार्य का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। स्वर्गीय श्रीमती विमला देवी धर्मपत्नी स्वर्गीय श्री राधाकृष्ण सराफ की स्मृति में उनके पुत्र नवीन सराफ एवं पौत्र दीक्षांत सराफ द्वारा गौशाला परिसर में एक कक्ष का निर्माण करवाया गया है। नवनिर्मित कक्ष का उद्घाटन वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ।कार्यक्रम में गौशाला अध्यक्ष मुरली अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि गौसेवा सबसे बड़ी सेवा है और इस प्रकार के कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत होते हैं। उन्होंने कहा कि स्व. विमला देवी के परिवार द्वारा उनकी स्मृति में किया गया यह निर्माण कार्य न केवल गौशाला की सुविधाओं को मजबूत करेगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को सेवा और संस्कार का संदेश भी देगा। उन्होंने सराफ परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज में ऐसे सहयोग से ही धार्मिक और सामाजिक संस्थाएं आगे बढ़ती हैं।नवीन सराफ ने कहा कि उनकी माता स्व. विमला देवी का जीवन सेवा, सादगी और धार्मिक आस्था से परिपूर्ण रहा। उन्हीं की प्रेरणा से यह निर्णय लिया गया कि उनकी स्मृति में ऐसा कार्य किया जाए, जिससे गौमाता की सेवा हो सके। पौत्र दीक्षांत सराफ ने भी भावुक शब्दों में कहा कि यह कक्ष गौशाला के दैनिक कार्यों में उपयोगी सिद्ध होगा और उन्हें इस कार्य में योगदान देकर आत्मिक संतोष मिला है।शुभारंभ अवसर पर गौशाला पदाधिकारी, समाजसेवी, श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने नवनिर्मित कक्ष का अवलोकन कर सराफ परिवार की इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में गौमाता को हरा चारा खिलाया गया और प्रसाद वितरण के साथ आयोजन का समापन हुआ।

खेजड़ी बचाओ कानून की मांग, RLP व युवा क्रांतिकारी मंच का चूरू में बड़ा प्रदर्शन

चूरू में यूजीसी कानून के विरोध में बड़ा प्रदर्शन, पंचायत समिति से कलेक्ट्रेट तक रैली

फरवरी में चूरू के 21 थानों की होगी सघन समीक्षा, एसपी करेंगे औचक निरीक्षण

भालेरी में जलभराव पर बवाल, चक्का जाम की चेतावनी के बाद कंपनी ने दिया समाधान का आश्वासन

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here