सिंघाना–टीटनवाड़ मार्ग के निर्माण में हो रही देरी का मामला लोकसभा में उठाया

0
6

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
सांसद बृजेंद्र सिंह ओला ने लोकसभा में नियम 377 के तहत उठाया एनएच-311 सिंघाना–टीटनवाड़ मार्ग के निर्माण में हो रही देरी का मामला लोकसभा में उठाया। सांसद ने कहा कि झुंझुनूं संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 311 के सिंघाना–खरकड़ा–जसरापुर–नानूवाली बावड़ी–केड–टीटनवाड़ (उदयपुरवाटी) मार्ग के निर्माण में बहुत दिनों से देरी हो रही है। सांसद ने कहा कि उक्त मार्ग के निर्माण की स्वीकृति पहले ही मिल चुकी है। इसके बावजूद अब तक इसका निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है। सांसद ने कहा कि यह मार्ग क्षेत्र का एक अत्यंत महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। जिस पर प्रतिदिन भारी यातायात रहता है। यह निर्माण कार्य प्रारंभ न होने से आमजन, किसान, विद्यार्थी, व्यापारी वर्ग तथा एम्बुलेंस व अन्य आपातकालीन सेवाओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की जर्जर स्थिति के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है, जिससे जन-सुरक्षा प्रभावित हो रही है। सांसद ने सरकार से मांग की हैं कि जनहित को सर्वोपरि रखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 311 के इस स्वीकृत मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ कराने के लिए संबंधित विभागों को तत्काल निर्देश जारी किए जाए।

पुरस्कृत शिक्षक फोरम चूरू का वार्षिक सम्मेलन 2026, नई कार्यकारिणी का गठन

चूरू में गंदे पानी को लेकर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, नगर परिषद को सौंपा ज्ञापन

डोडा पोस्त तस्करी मामले में 5 साल की सजा, चूरू ADJ कोर्ट का फैसला

वीबी जी राम जी योजना से गांवों का विकास, भाजपा ने की प्रेस वार्ता, कांग्रेस पर साधा निशाना

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here