मंदिर भूमि पर निर्माण को लेकर विवाद

0
3

वन विभाग पर कोर्ट आदेश की अवहेलना के आरोप

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
जिले के उदयपुरवाटी क्षेत्र के नीमकाजोहड़ा छापोली स्थित गोपालजी मंदिर से जुड़ी भूमि को लेकर नया विवाद सामने आया है। मंदिर से जुड़े पुजारियों का आरोप है कि संबंधित भूमि पर माननीय न्यायालय द्वारा 18 जून 2013 से स्थगन (स्टे) आदेश लागू है, इसके बावजूद वन विभाग द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा है। पुजारियों के अनुसार, पुराने खसरा नंबर 1 व 61 से 89 तथा उनसे जुड़े नए खसरा नंबरों की भूमि पर न्यायालय ने यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए थे। आरोप है कि 14 जनवरी 2026 के बाद वन विभाग ने मौके पर निर्माण शुरू कर दिया तथा वहां रखे पत्थरों का उपयोग भी कार्य में कर लिया। पुजारियों ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें कानूनी कार्रवाई व जेल भेजने की धमकियां दी जा रही हैं। स्थानीय पक्ष का कहना है कि उपखण्ड अधिकारी न्यायालय, उदयपुरवाटी द्वारा पूर्व में वन विभाग को आदेशित किया गया था कि बिना विधिक प्रक्रिया किसी को बेदखल नहीं किया जाए और भूमि पर पक्का निर्माण नहीं हो। इसके बावजूद कथित रूप से आदेशों की अनदेखी की जा रही है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारी धर्मवीर सिंह व अन्य वनकर्मियों पर न्यायालय के आदेशों के उल्लंघन का आरोप लगा रहे है। ज्ञापन देने वालों में पुजारी रामजीदास वैष्णव, विष्णुस्वरूप स्वामी नोहरा, निरंजनलाल स्वामी गुढ़ागौड़जी, मालीराम स्वामी कोट, हनुमानप्रसाद स्वामी ककराना, जुगलदास स्वामी, ऋतु प्रवीण स्वामी, रामरतन स्वामी झुंझुनूं, ग्यारसीलाल स्वामी बड़ागांव, राजकुमार स्वामी दोरासर, पवन वैष्णव नीमकाजोहड़ा, पुजारी परिवार से कौशल्या स्वामी, सपना स्वामी, नैना स्वामी, हिमांशु स्वामी, छगनलाल स्वामी आदि शामिल थे।

डोडा पोस्त तस्करी मामले में 5 साल की सजा, चूरू ADJ कोर्ट का फैसला

वीबी जी राम जी योजना से गांवों का विकास, भाजपा ने की प्रेस वार्ता, कांग्रेस पर साधा निशाना

भाजपा नेता चंद्राराम गुरी ने समझाई वीबी जी राम जी योजना की खास बातें

देशव्यापी बैंक हड़ताल सफल, 5-दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग को लेकर चूरू में प्रदर्शन

चूरू की कॉलोनियों में बदहाल हालात, लोग बोले–समाधान नहीं तो होगी सड़क जाम

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here