वीबी जी राम जी योजना से होगा गांवों का विकास – बसंत शर्मा

0
54

बोले-राम के नाम पर विकास योजना लाने से कांग्रेस कर रही विरोध

चूरू। भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने कहा कि वीबी जी राम जी योजना के माध्यम से गांवों का विकास सुनिश्चित किया जाएगा। यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों के सुदृढ़ीकरण और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिये लाई गई है। उन्होंने बुधवार को जी रामजी योजना को लेकर आयोजित प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी। भाजपा नेता चंद्राराम गुरी ने बताया कि योजना के अंतर्गत गांवों में सड़क, पेयजल, स्वच्छता, बिजली और अन्य आवश्यक सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस को राम के नाम से दर्द होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपने नेताओं के नाम पर अनेक योजनाएं चलाईं, लेकिन जब राम के नाम पर गांवों के विकास की योजना लाई गई तो विरोध शुरू हो गया। प्रेसवार्ता में नगर परिषद की ओर से चलाए जा रहे नगर परिषद आपके द्वार अभियान की भी जानकारी दी गई। यह अभियान 26 जनवरी से शुरू होकर 11 मार्च तक चलेगा। अभियान के तहत शहर में विभिन्न विकास कार्य करवाए जाएंगे, हालांकि इस अवधि में पट्टों का कार्य नहीं किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान और शहर के विकास कार्यों को गति देना है। इस अवसर पर चंद्राराम गुरी, विमला गढ़वाल, भास्कर शर्मा, सुरेश सारस्वत, नगर मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र राकसिया सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।

वीबी जी राम जी योजना से गांवों का विकास, भाजपा ने की प्रेस वार्ता, कांग्रेस पर साधा निशाना

भाजपा नेता चंद्राराम गुरी ने समझाई वीबी जी राम जी योजना की खास बातें

देशव्यापी बैंक हड़ताल सफल, 5-दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग को लेकर चूरू में प्रदर्शन

चूरू की कॉलोनियों में बदहाल हालात, लोग बोले–समाधान नहीं तो होगी सड़क जाम

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here