ओबीसी के उत्थान के लिए कर्पूरी ठाकुर जी का योगदान युगों-युगों तक याद रहेगा – संतोष सैनी

0
52

जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की 103वीं जयंती पर ओबीसी कांग्रेस की विचार गोष्ठी आयोजित

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के प्रदेशाध्यक्ष हरसहाय यादव के निर्देशानुसार जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर विद्यार्थी भवन जाट बोर्डिंग स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में सुबह 11 बजे झुंझुनूं कांग्रेस ओबीसी विभाग द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कांग्रेस ओबीसी विभाग जिलाध्यक्ष संतोष सैनी ने बताया कि सामाजिक न्याय के शिल्पकार भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी ने सरकारी नौकरी में ओबीसी आरक्षण को लागू कर सामाजिक न्याय के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया था जो युगों-युगों तक याद रखा जाएगा। कर्पुरी ठाकुर जी के विचारों और मूल्यों को आज युवाओं को अपने जीवन में अपनाना चाहिए ताकि सामाजिक सरोकार का सपना साकार हो। उनके योगदान की गाथा और सामाजिक न्याय के विचार जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान एनएसयूआई प्रदेश सचिव पंकज देग, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राहुल जाखड़, डीसीसी निवर्तमान महासचिव जगदीश पूनियां, ख्यालीराम, विश्वंभर, इमरान झुंझुनूं, शशांक चौधरी, साहिल, शैलेष, शौर्य, राजेश बाबल, सुभाष, नरेश सैन, राजेंद्र कुमावत आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

SIR के नाम पर लोकतंत्र पर हमला: सांसद राहुल कस्वा का आरोप, जाति-धर्म के आधार पर वोट कटे

चूरू मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान योजना की समीक्षा, मरीजों को बेहतर सुविधाओं के निर्देश

चूरू–दुधवाखारा डबल रेल लाइन जल्द होगी शुरू, CRS निरीक्षण के बाद ट्रेनों को हरी झंडी

कलेक्टर अभिषेक सुराणा का कोतवाली थाने का औचक निरीक्षण, पुलिसिंग पर दिए निर्देश

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here