अजीतसर में विद्यार्थियों को किये स्वेटर वितरित

0
3

चूरू। जिले की सरदारशहर तहसील के ग्राम अजीतसर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मुख्य ट्रस्टी वीरेंद्र अग्रवाल (तोला), श्रीमती इला देवी गुरुकुल एजुकेशन ट्रस्ट मुंबई के आर्थिक सौजन्य व इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा चूरू के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को विद्यालय के 106 विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य रणसिंह लांबा ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार महर्षि थे। वहीं विशिष्ट अतिथि सहायक निदेशक परमेंद्र शर्मा, प्रधानाचार्य गिरधारी सिंह व इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्य जगदीश शर्मा थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का आगाज किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सीडीओ महर्षि ने ईला देवी गुरुकुल एजुकेशन ट्रस्ट की प्रशंसा करते हुए सरकारी विद्यालयों में दिये जा रहे आर्थिक सहयोग के लिए ट्रस्ट का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान अतिथियों ने आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए कक्षा 10 व 12 के छात्र-छात्राओं को परीक्षा संबंधी टिप्स दिये। सहायक निदेशक शर्मा ने राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और छात्र-छात्राओं को पूर्ण मनोयोग से शिक्षण कार्य करने की नसीहत दी। इससे पूर्व विद्यालय की व्याख्याता पूनम सैनी, जवाहर सिंह, दयापाल पूनिया, श्रवण पारीक, अनुराग सिंह, मुनीराम बांगड़वा, अकरम खान, सुमित्रा पूनिया, ईश्वर राम मीणा, जयप्रकाश खेमका, भवानी शंकर, श्रवण कुमार व विक्रम सिंह ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता रामेश्वर लाल प्रजापत ने किया। प्रधानाचार्य लांबा ने आगंतुक अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

चूरू के झींगा पालकों का प्रदर्शन, बिजली दरों में राहत व एग्रो इंडस्ट्री दर्जे की मांग

चूरू में एक माह बाद पैंथर रेस्क्यू, सरसों के खेत से सुरक्षित पकड़ा गया | बड़ी कार्रवाई

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here