प्रदेश सरकार के 02 वर्ष पूर्ण होने पर हुआ गौसेवा कार्यक्रम, विधायक हरलाल सहारण, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने गायों को खिलाया गुड़ व हरा चारा। गौ-पूजन कर दिया धर्माथ सेवा का संदेश
चूरू। प्रदेश सरकार के 02 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित श्रीकृष्ण गौरक्षा संस्थान, हनुमानगढ़ी गौ सेवा संस्थान में गौ सेवा, गौ पूजन का जिला-स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विधायक हरलाल सहारण, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, बसंत शर्मा, वासुदेव चावला, सीईओ श्वेता कोचर ने गौशाला गायों को गुड़ व हरा चारा खिलाया। इस दौरान विधिवत गौ पूजन कर धर्मार्थ सेवा का संदेश दिया। इस अवसर पर विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि संस्कार और सेवा भावना से ही एक विकसित, सशक्त व समरस समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने कहा कि गौसेवा हमारी सांस्कृतिक परंपरा का अभिन्न अंग है और समाज को इस दिशा में निरंतर आगे बढ़ना चाहिए। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व प्रदेश सरकार के 02 वर्ष पूर्ण होने पर मानवता की सेवा के कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार धर्मार्थ सेवा का संदेश देते हुए प्रत्येक तहसील में नंदीशाला स्थापित कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारी सरकार विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए भी सतत प्रयासरत है। गौ सेवा भारतीय संस्कृति की मूल भावना का प्रतीक है और यह हमें प्रकृति, जीव-जंतुओं तथा समाज के प्रति अपने दायित्वों की याद दिलाती है। जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा कि प्रदेश सरकार 02 वर्षों के उपलक्ष में आयोजित विभिन्न सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता दे रही है। गौसेवा जैसे कार्यक्रम न केवल मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करते हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में चलाए गए अंगदान-महादान कार्यक्रम में चूरू जिला देश में दूसरे स्थान पर रहा। हमें रक्तदान, अंगदान जैसे मानव सेवा के कार्यों में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। जिले की पांच तहसीलों में नंदीशाला स्थापित की जा रही हैं। 02 तहसीलों के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर सीईओ श्वेता कोचर, डीएफओ भवानी सिंह, पशुपालन संयुक्त निदेशक डॉ. सुनील मेहरा, वासुदेव चावला, ओम सारस्वत, शैलेन्द्र शर्मा, विमला गढ़वाल, अभिषेक चोटिया, नरेन्द्र काछवाल, सीपी शर्मा, भास्कर शर्मा, श्रीराम पीपलवा, धर्मेन्द्र राकसिया सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
चूरू में स्वच्छता अभियान | सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर श्रमदान व रैली | हरलाल सहारण | Abhishek Surana | Churu News
चूरू में कोतवाली पुलिस का सख्त एक्शन | चोरी के दो आरोपियों का निकाला पैदल जुलूस | Crime News Churu
रतनगढ़ हत्या मामला | 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत पर परिजनों ने SP से की निष्पक्ष जांच की मांग |











