हमारे देश की विकास यात्रा ग्रामीण विकास से ही संभव हो सकती है – वंदना आर्य

0
80

चूरू। जिला परिषद् सभागार में मंगलवार को ‘ग्राम स्वराज के 05 साल पुस्तिका‘ का विमोचन तथा जिला परिषद सदस्य, प्रधान व सरपंचों का अभिनंदन जिला प्रमुख वन्दना आर्य की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में विधायक हरलाल सहारण, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्वेता कोचर, उप जिला प्रमुख महेन्द्र न्यौल, प्रधान दीपचन्द राहड़, संजय कस्वां, मोहनी देवी, विनोद पूनियां, निर्मला राजपुरोहित, पंकज गुप्ता, ओम सारस्वत, फतेहचन्द सोती, दौलत तंवर, सुभाष जांगिड़, जिला परिषद् सदस्य अनिता चौधरी, नौरंगलाल शिलू, राजकुमार सिहाग, मालीराम सारस्वत, ममता कंवर, कमला देवी, सुमन पूनियां, लोकराम, जगदीश प्रसाद, ममता सुण्डा, तिलोकाराम कस्वां, सुमन देवी, विमला कालवा, श्योकरण जाट, गिरधारी पारीक, दुर्गा मेघवाल, राकेश शर्मा, गोरीशंकर, नत्थूराम मेघवाल, औंकारमल प्रजापत आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रमुख वन्दना आर्य ने कहा कि ग्राम स्वराज भारत की लोकतांत्रिक परम्परा की आत्मा है। हमारे देश की विकास यात्रा ग्रामीण विकास से ही पूरी हो सकती है। उन्होंने कहा कि पंचायत राज प्रणाली के समक्ष अनेक चुनौतियां हैं, परन्तु इन चुनौतियों का सामना करते हुए अगर हम अपनी भागीदारी निभाएं तो गांव का विकास होगा और गांव के विकास से देश विकसित होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विजन के साथ सामाजिक सुरक्षा, स्वच्छता, जल प्रबंधन, उत्तम स्वास्थ्य और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की परिकल्पना को साकार करने के लिए हम सब कार्य कर रहे हैं। विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि चूरू जिला परिषद ने ग्रामीण विकास को गति देने का काम किया है। जिला प्रमुख वंदना आर्य के नेतृत्व में जिला परिषद द्वारा किए गए विकास कार्यों से ग्रामीण अंचल में नए आयाम स्थापित हुए हैं। उन्होने कहा कि चूरू जिला शुष्क प्रदेश माना जाता है। जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा कि ग्रामीण जन भागीदारी एक नई ऊर्जा का संचार करती है। हमारे गांव हमारी प्रेरणा के स्रोत हैं। महात्मा गांधी ने कहा था कि जब तक गांवों का विकास नहीं होगा, तब तक देश का विकास नहीं हो सकता। सीईओ श्वेता कोचर ने कहा कि गांव हमारी सांस्कृतिक विरासत का आधार हैं। पिछले पांच वर्षो में जिला परिषद ने पारदर्शिता, जबाब देही और जन भागीदारी के साथ कार्य किया है और इसकी झलक पुस्तक में देखने को मिलेगी। इस मौके पर जिला उप प्रमुख महेन्द्र न्यौल, पंकज गुप्ता, ओम सारस्वत व जिला परिषद सदस्यों, पंचायत समिति प्रधान व अन्य उपस्थितों ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में ‘आपणो चूरू ग्राम स्वराज के 05 साल‘ पुस्तिका का विमोचन किया गया। कार्यक्रम का संचालन हेमंत शर्मा व रवि दाधीच ने किया।

बीजेपी के प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता का भव्य स्वागत | चौथी बार कोषाध्यक्ष बनने पर जोरदार अभिनंदन

चूरू अभिभाषक संघ चुनाव 2024 | अध्यक्ष पद पर सीधी टक्कर | 12 दिसंबर को मतदान

चूरू में पैरा शक्ति कैंटीन का भव्य शुभारंभ | किफायती दामों पर ग्रॉसरी–इलेक्ट्रॉनिक्स एकही छत के नीचे

यूथ कांग्रेस का नगर परिषद पर घेराव | समस्याओं के समाधान की मांग | ज्ञापन फाड़कर दर्ज कराया विरोध

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here