नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, चूरू विधायक हरलाल सहारण, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा सहित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों ने चूरू नगरपरिषद मुख्यालय स्थित पंखा सर्किल पर सार्वजनिक शौचालय का किया लोकार्पण, घर—घर कचरा संग्रहण हेतु 35 आटो टिपरों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
चूरू। चूरू नगरपरिषद मुख्यालय स्थित पंखा सर्किल पर बुधवार को पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौड़, चूरू विधायक हरलाल सहारण, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, चूरू नगरपरिषद आयुक्त अभिलाषा सिंह ने बुधवार को स्वतंत्रता सेनानी चन्दनमल बहड़ सर्किल के पास चूरू नगरपरिषद द्वारा 34 लाख की लागत से नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का फीता काटकर उद्घाटन किया तथा घर—घर कचरा संग्रहण हेतु 35 नए आटो टिपरों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर संबोधित करते हए पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि नगरपरिषद द्वारा शहरवासियों की सुविधा एवं स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए लगातार जनहित के कार्य किए जा रहे हैं। नए ऑटो टिपर और सार्वजनिक शौचालय की सुविधा से स्वच्छता अभियान को नई गति मिलेगी तथा शहर का पर्यावरण और भी बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को साकार करते हुए हम स्वच्छ, स्वस्थ व सुंदर चूरू बनाएं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के 02 वर्ष पूर्ण होने जा रहे है और इन दो वर्षो में प्रदेश के हर क्षेत्र में विकास को नई दिशा मिली है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी से चलने वाला एक महत्त्वपूर्ण आंदोलन है। उन्होंने कहा कि नगरपरिषद की इस पहल से चूरू शहर स्वच्छता की दिशा में नई मिसाल कायम करेगा। चूरूवासी शहर को स्वच्छ रखने में प्रत्येक नागरिक आगे आए और शहर में कचरा पृथकीकरण और स्वच्छता बनाए रखने में पूरा सहयोग दें।
चूरू विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि शहर के विकास के लिए स्वच्छता सबसे पहला कदम है। नए ऑटो टिपरों के आने से घर–घर कचरा संग्रहण व्यवस्था और सुदृढ़ होगी, जिससे शहर का वातावरण स्वच्छ व स्वस्थ रहेगा। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा कि प्रशासन शहरों की सभी आवश्यक सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि आधुनिक सार्वजनिक शौचालय और कचरा संग्रहण व्यवस्था के लिए नए आॅटो टिपरों से जनसुविधाएं और बेहतर होंगी। नगरपरिषद आयुक्त अभिलाषा सिंह ने बताया कि चूरू नगरपरिषद शहर में स्वच्छता और सफाई व्यवस्था को नई तकनीक और बेहतर प्रबंधन के साथ आगे बढ़ा रही है। इस दौरान जिला उप प्रमुख महेंद्र न्यौल, प्रधान दीपचंद राहड़, बसंत शर्मा, चंद्राराम गुरी, भास्कर शर्मा, विमला गढ़वाल, सुशील लाटा, अभिषेक चोटिया, नरेन्द्र काछवाल, विक्रम कोटवाद, मोहन गढ़वाल, सुरेश सारस्वत, धर्मेंद्र राकसिया, श्रीराम पीपलवा, पूर्णिमा यादव, सुनील, इरफान खान, सत्तार खान, नरेन्द्र कंवल, अख्तर खान, महेश मिश्रा, आकाश सैनी, सुरेश मिश्रा सहित शहरवासी मौजूद रहे। संचालन रवि दाधीच ने किया।













