आत्मनिर्भर भारत संकल्प’ कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी व सशक्तिकरण पर दिया जोर
चूरू। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के चूरू आवास पर महिला मोर्चा द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प कार्यक्रम के तहत महिला सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं सीकर भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष इंदिरा चौधरी, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री शिखा बैद, जिला प्रमुख वंदना आर्य, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रभा धंधावत एवं प्रधान विनोद देवी पूनिया मंचस्थ रहीं।मुख्य वक्ता इंदिरा चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं। आज महिलाएँ हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर उनके विकास के लिए मजबूत रोडमैप तैयार किया है। चौधरी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महिलाओं का योगदान अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि महिलाएँ सशक्त होंगी तो देश भी सशक्त बनेगा।महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री शिखा बैद ने कहा कि सेना से लेकर विभिन्न सेवाओं में महिलाओं की भागीदारी देश को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि देश की मातृशक्ति जहाँ भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में योगदान दे रही है, वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर नया इतिहास लिख रहा है।
जिला प्रमुख वंदना आर्य ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने महिलाओं के लिए अनेक कल्याणकारी कदम उठाए हैं, जिनसे देश विकास की ओर निरंतर अग्रसर है।कार्यक्रम जिला प्रभारी व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रभा धंधावत ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत का सपना तभी साकार होगा जब मातृशक्ति आत्मनिर्भर और सशक्त बनेगी। सम्मेलन में उपस्थित महिलाओं को स्वदेशी उत्पाद अपनाने की शपथ भी दिलवाई गई।कार्यक्रम में राष्ट्रीय परिषद् सदस्य ओम सारस्वत, जिला महामंत्री अभिषेक चोटिया, जिला उपाध्यक्ष भास्कर शर्मा, सोशल मीडिया जिला सहसंयोजक सुरेश मिश्रा, जिला सहकोषाध्यक्ष रचना कोठारी सहित रेखा राजोतिया, कृष्णा, सुमन चौधरी, गुलाब कंवर, सुप्यार चारण, गायत्री, सुमन, शोभा चौधरी, सीमा शर्मा, निर्मला, रेखा, सरोज शेखावत, अंजू शेखावत, उषा सोनी सहित अनेक महिलाएँ उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री एवं सहसंयोजक भारती मुदगल ने किया।











