मेरा समाज बदल रहा है- लुगरिया

0
54

ठीमाऊं बड़ी गांव में शोक सभा के दौरान मृत्युभोज बंद करने का संकल्प, भाण्डिया परिवार ने समाज सुधार की दिशा में उठाया कदम, संत कबीर शिक्षा समिति चूरू ने दिया समर्थन

चूरू। ठीमाऊं बड़ी गांव में स्वर्गीय श्रीमती नाथीदेवी, पत्नी श्री सुरताराम भाण्डिया (धानक), की शोक सभा के दौरान समाज के संरक्षक श्री सीताराम लुगरिया सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने मृतका के परिजनों से मृत्युभोज बंद करने का आग्रह किया। इस आग्रह को स्वीकार करते हुए भाण्डिया परिवार ने मृत्यु भोज जैसी परंपरा को त्यागने का सामूहिक संकल्प लिया।मृतका के बड़े पुत्र पूर्णाराम भाण्डिया, सहायक जेल अधीक्षक (तिहाड़ जेल, दिल्ली), दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल जयसिंह भाण्डिया, पुत्रवधू सरीता (हेड कांस्टेबल, दिल्ली पुलिस), पुत्री मनोज (हेड कांस्टेबल, दिल्ली पुलिस), देवर महावीर सिंह भाण्डिया (पूर्व पुलिस निरीक्षक, दिल्ली पुलिस), बलवीर सिंह भाण्डिया (पूर्व पुलिस उप निरीक्षक), ठेकेदार पुरुषोत्तम भाण्डिया, वेदप्रकाश भाण्डिया (पूर्व कार्यालय अधीक्षक, शिक्षा विभाग), सुरेंद्र कुमार भाण्डिया, रणसिंह भाण्डिया, सुशील भाण्डिया, रमेश, सुनील, कृष्ण, प्रमोद सहित पूरे भाण्डिया परिवार ने मृत्युभोज बंद करने का निर्णय लिया।इस मौके पर संत कबीर शिक्षा समिति राजस्थान के संरक्षक सीताराम लुगरिया, सीताराम खरोड़ (अध्यापक), रणजीत लुगरिया, मदन सिंह खरोड़, जगमाल सिंह खरोड़, सुमेर सिंह होटला, गोविंद लुगरिया, प्रदीप लुगरिया, हीरालाल खरोड़ सहित समिति की टीम उपस्थित रही।समिति के सदस्यों ने बताया कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाना संत कबीर शिक्षा समिति चूरू का मुख्य उद्देश्य है। मृत्यु भोज, दहेज प्रथा और अन्य कुरीतियों को खत्म करवाने में समिति लगातार अपनी अग्रणी भूमिका निभा रही है।

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर अब सख्त कार्रवाई | License होंगे Cancel | SP जय यादव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here