बच्चों की मुस्कान में बसे हैं चाचा नेहरू -डॉ. रविशंकर शर्मा

0
6

बाल दिवस पर मोदी वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने किया वृंदावन का भ्रमण

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
मोदी वर्ल्ड स्कूल विज्ड़म सिटी में शुक्रवार को स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मोत्सव को पूर्ण हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में स्कूल प्राचार्य डॉ. रविशंकर शर्मा, उप प्राचार्या सरोज सिंह, हैडमिस्ट्रेस उमा शर्मा, एडमिशन डायरेक्टर श्यामसुंदर शर्मा, प्रशासक कमलेश कुलहरि के साथ चाचा नेहरू की वेशभूषा पहने बच्चों ने सामूहिक रूप से नेहरू जी के चित्र सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया। इसके पश्चात नर्सरी से लेकर कक्षा तीन तक के विद्यार्थी एक दिवसीय भ्रमण के लिए वृंदावन पहुंचे। सभी बच्चों ने कुछ समय प्रकृति के बीच शांत वातावरण में बिताया। जहां सभी ने भगवान के दर्शन किए। सभी अध्यापिकाओं की ओर से बच्चों के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूप एवं बाॅल, होला हुप, फुटबाॅल, फ्रिज बी, डांस, म्यूजिक आदि विभिन्न एक्टिविटी की गई। बच्चों ने फन, मस्ती, म्यूजिक, झूले एवं खान-पान का जमकर आनंद उठाया। सभी विद्यार्थियों ने ग्रीन परम्परा को निभाते हुए सभी मिलने वालों से ग्रीन नमस्कार किया। साथ ही वहां के पेड़-पौधों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा। सभी विद्यार्थियों व स्टाफ ने भ्रमण स्थल को छोड़ने से पहले सभी वेस्ट मेटिरिअल के लिए डस्टबिन का उपयोग किया। कक्षा चार से लेकर कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों के लिए अनेक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। दिनभर चले खेलों का विद्यार्थियों ने खूब आनंद उठाया। कक्षा नौ से लेकर कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों ने अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता के माध्यम से पंडित जवाहर लाल नेहरू के जीवन के विभिन्न प्रसंगों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डाॅ. रविशंकर शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि पंडित नेहरू दुनिया के श्रेष्ठ राजनेताओं में अपना विशिष्ट स्थान रखते थे। बच्चों में प्रेम एवं स्नेह का पर्याय बन चुके चाचा नेहरू के जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए एवं उनके जीवन मूल्यों व सिद्धांतों को अपनाना चाहिए। आज के बच्चे ही देश का भविष्य होते हैं। इसलिए उन्हें खुलकर पढने-लिखने, खेलने-कूदने एवं जीने का भरपूर अवसर देना चाहिए। इस अवसर पर चेयरमैन डॉ. दिलीप मोदी, मैनेजिंग डायरेक्टर नीरजा मोदी, स्कूल डायरेक्टर आकाश मोदी व गरिमा मोदी, छात्रावास निदेशक कुरड़ाराम धींवा, प्राचार्य डॉ. रविशंकर शर्मा, उप प्राचार्या सरोज सिंह, हैड मिस्ट्रेस उमा शर्मा, एडमिशन डायरेक्टर श्यामसुंदर शर्मा, प्रशासक कमलेश कुलहरि एवं सभी स्टाफ मेंबर्स ने सभी को बाल दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की।

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर अब सख्त कार्रवाई | License होंगे Cancel | SP जय यादव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here