आत्मनिर्भर भारत और एसआईआर पर संयुक्त कार्यशाला आयोजित

0
2

झुंझुनूं विधानसभा के कार्यकर्ताओं को विधायक राजेंद्र भांबू ने किया संबोधित

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
रविवार को आत्मनिर्भर भारत और एसआईआर कार्यक्रम को लेकर झुंझुनूं विधानसभा के कार्यकर्ताओं की संयुक्त कार्यशाला का आयोजन किया गया। अग्रसेन सर्किल स्थित विधायक जन सेवा केंद्र में आयोजित हुई इस कार्यशाला में झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांबू, पूर्व विधायक सुभाष पूनियां तथा भाजपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य विश्वंभर पूनियां समेत कई नेताओं ने हिस्सा लिया। कार्यशाला में पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और बूथ लेवल एजेंट्स को बुलाया गया था। कार्यशाला को संबोधित करते हुए विधायक राजेंद्र भांबू ने कहा कि एसआईआर कार्यक्रम बड़ा महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इसलिए कार्यकर्ताओं को इसमें प्रशासन का सहयोग करना चाहिए। अपने अपने गली, मोहल्ले, वार्ड और गांव में पात्र मतदाताओं का नाम छूटे नहीं और अपात्र का रहे नहीं। यह सुनिश्चित कर लें। उन्होंने इस मौके पर सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भावनाओं को जन—जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 2047 तक विकसित भारत की कल्पना तभी साकार होगी। जब भारत आत्मनिर्भर होगा। इसलिए सभी यह सुनिश्चित करे कि भारतीय पसीने से जो उत्पाद बना हो। वो ही खरीदेंगे और अपनी दुकानों में वो ही बेचेंगे। इस कार्यशाला में सभी बूथ लेवल एजेंटों से एसआईआर की प्रक्रिया, मतदाता सूची के अद्यतन, नए मतदाताओं के पंजीयन और त्रुटियों के सुधार से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यशाला में उपस्थित पदाधिकारियों ने प्रत्येक बूथ पर मतदाता सूची के शुद्धिकरण को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। विधायक भांबू ने कहा कि प्रत्येक बीएलए को अपने बूथ पर सक्रिय रहकर पात्र मतदाताओं का नाम जोड़ने व गलत प्रविष्टियों को सुधारने में योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सघन पुनरीक्षण का उद्देश्य शत-प्रतिशत सही मतदाता सूची तैयार करना है ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया और अधिक सशक्त हो सके। इसी तरह आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत हर घर स्वदेशी–घर-घर स्वदेशी थीम पर सम्मेलन को संबोधित करते हुए स्थानीय गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों को भांबू ने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य आत्मनिर्भर भारत की भावना को जन-जन तक पहुंचाना और स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को प्रोत्साहित करना है। राष्ट्र की आत्मनिर्भरता देशवासियों की सामूहिक भागीदारी से ही संभव है। उन्होंने आह्वान किया कि हर परिवार स्वदेशी वस्त्र, सामग्री व स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता दें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि हर घर स्वदेशी केवल नारा नहीं बल्कि राष्ट्रहित से जुड़ा जीवन व्यवहार होना चाहिए। स्थानीय उत्पादों के उपयोग से न सिर्फ देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि ग्रामीण और कुटीर उद्योगों को भी नई गति मिलेगी। वक्ताओं ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान तभी सफल होगा जब नागरिक आयातित वस्तुओं पर निर्भरता कम करें और भारतीय उत्पादों को अपनी पहली पसंद बनाएं। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने स्वदेशी अपनाने का सामूहिक संकल्प लिया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरि, भाजपा जिला महामंत्री एडवोकेट सरजीत चौधरी, सुलताना मंडल अध्यक्ष राजकुमार जांगिड़, बगड़ मंडल अध्यक्ष सुदर्शन चौमल, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय मोरवाल, जिला उपाध्यक्ष सुनील लांबा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष शौकत अली, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुलताना बलजीत शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश शर्मा, पूर्व पार्षद कुलदीप पूनियां, पार्षद अजय चाहर बगड़, पार्षद अशोक प्रजापत, किठाना सरपंच प्रतिनिधि हीरेंद्र धनखड़, भाजपा पंचायतीराज प्रकोष्ठ के जिला संयोजक पूर्व सरपंच अर्जुन महला, पूर्व पार्षद प्रमोद जानूं, पार्षद राकेश महला, पार्षद विनोद जांगिड़, पार्षद संदीप चांवरिया, पार्षद बुधराम सैनी, पार्षद विजय सैनी, राजकुमार व मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर अब सख्त कार्रवाई | License होंगे Cancel | SP जय यादव

सांसद कस्वा ने ली समीक्ष बैठक | सड़क सुरक्षा पर बड़ी बैठक | अवैध कट बंद करने के निर्देश | Churu News

Ashok Gehlot Press Conference

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here