इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार पटेल जयंती पर चूरू में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

0
42
Screenshot

कांग्रेसजनों ने दोनों महान नेताओं को किया नमन, कहा—दोनों ने भारत की एकता और प्रगति को नई दिशा दी

चूरू। चूरू जिला मुख्यालय स्थित मंडेलिया हाउस में शहर एवं देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से आयरन लेडी, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 41वीं पुण्यतिथि और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर दोनों महान नेताओं के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोखर और देहात ब्लॉक अध्यक्ष किशोर धान्धू ने की।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीसीसी सचिव रियाजत खान ने कहा कि 31 अक्टूबर भारत के इतिहास में एक अविस्मरणीय दिन है। इस दिन देश ने अपनी पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को खोया, जिनका जीवन संघर्ष, निर्णय क्षमता और दूरदर्शिता का अद्भुत संगम था। वे महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत की प्रतीक थीं। उन्होंने कहा कि यह दिन सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के रूप में भी मनाया जाता है, जिन्होंने बिखरी हुई रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर आधुनिक भारत की नींव रखी।पूर्व सभापति गोविंद महनसरिया ने कहा कि जब देश आर्थिक और राजनीतिक संकट से गुजर रहा था, तब इंदिरा गांधी ने अपने दृढ़ नेतृत्व से भारत को नई दिशा दी। उनके नेतृत्व में भारत ने पाकिस्तान पर विजय प्राप्त कर बांग्लादेश का निर्माण कराया, जिससे उन्हें “आयरन लेडी ऑफ इंडिया” के नाम से जाना गया। उन्होंने समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए कई नीतियां बनाईं और गरीबी हटाओ अभियान के माध्यम से आम जनता में नई उम्मीद जगाई।इस मौके पर पूर्व बीसूका उपाध्यक्ष आशाराम सैनी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहम्मद हुसैन निर्बाण, जिला उपाध्यक्ष जमील चौहान, राम प्रताप कांटिवाल, रतनलाल जांगिड, विमल शर्मा, योगेश ढाका, रामेश्वर नायक, अजीज खां, राजेश फौजी, बजरंग बजाड़, अब्बास काजी, सिराज जोईया, अयूब फौजी, श्रवण बसेर, रामचंद्र सुंडा, उमेश शर्मा, अनीस खान, विनोद खटीक, सोयल डीके, तोफिक खान, शंकर डाबला, इस्माईल भाटी, आबीद मोयल, नौमान सैयद, प्यारेलाल दानोदिया, भंवर सिंह झारिया, जाफर खां जोईया सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

GST स्लैब में बदलाव: चूरू की जनता की राय | फायदा या नुकसान? जानिए सच्चाई | Ground Report

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here