बच्चों में संस्कार विकसित करने के लिये गीता का ज्ञान जरूरी-सिंघानिया

0
23

चूरू। स्थानीय भास्कर भवन में चल रही गीता क्लासेज में दिन-प्रतिदिन बच्चों की रुचि बढ़ती जा रही है। कार्यक्रम में संयोजक संजय सिंघानिया ने बताया कि सराफ फाउंडेशन की ओर से संचालित गीता क्लासेज में प्रतिदिन बच्चों की रुचि बढ़ती जा रही है। अभिभावकों का मानना है कि वर्तमान समय में बच्चों को संस्कारित बनाने के लिए गीता ज्ञान बहुत जरूरी है। बच्चों को सुबह उठने से लेकर खाने-पीने और रहने के तरीके और नियमों का ज्ञान अत्यधिक आवश्यक है। आपको बता दें कि गीता कक्षा से बच्चें उनका पालन भी कर रहे हैं। इस अवसर पर आचार्य महेश शर्मा, आचार्य जनार्दन शर्मा, आचार्य निरंजन देव द्वारा नियमित सेवाएं दी जा रही है। सिंघानिया ने बताया कि रविवार को बच्चों को जरूरी नियम, पांच श्लोक, प्रार्थना, गजल गीत, 12वां, 15वां व 7वां अध्याय का अभ्यास कराया गया। इस दौरान कीर्तन और सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया। इस अवसर पर मोहित सिंघानिया, माधुरी शर्मा, पूजा खंडेलवाल, दिव्या शर्मा, रेनू बजाज, पूनम शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

शहीद भगत सिंह विचार मंच के युवाओं का सम्मान | चूरू सूचना केंद्र कार्यक्रम | वीर तेजाजी विकास समिति

GST स्लैब में बदलाव: चूरू की जनता की राय | फायदा या नुकसान? जानिए सच्चाई | Ground Report

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here