सात तक प्रभारी लेंगे फीडबैक, तैयार करेंगे पैनल
झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
झुंझुनूं समेत पूरे प्रदेश में कांग्रेस के नए जिलाध्यक्षों को चुनने की प्रक्रिया शुक्रवार से संगठन सृजन अभियान के तहत शुरू हो गई है। इसी सिलसिले में झुंझुनूं के संगठन सृजन अभियान के प्रभारी कैप्टन प्रवीण डावर ने रीको स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में कार्यकर्ताओं—पदाधिकारियों की बैठक ली। जिसमें सह प्रभारी रामजीलाल शर्मा तथा सफाई मजदूर आयोग के पूर्व अध्यक्ष किशनलाल जैदिया भी मौजूद थे। जिलाध्यक्ष दिनेश सुंडा की अध्यक्षता में आयोजित हुई इस बैठक में कैप्टन प्रवीण डावर ने बताया कि अहमदाबाद में कांग्रेस के अधिवेशन में तय हुआ था कि कांग्रेस के जिला स्तर से लेकर बूथ स्तर तक की इकाई के अध्यक्षों के नाम कार्यकर्ताओं और नेताओं से सीधी चर्चा कर तय किए जाए। इसी क्रम में झुंझुनूं में पार्टी के नए जिलाध्यक्ष के लिए वे सात अक्टूबर तक झुंझुनूं रहेंगे और जिला, ब्लॉक, मंडल और बूथ स्तर तक पार्टी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों व नेताओं से चर्चा कर चार से सात नाम का एक पैनल तैयार किया जाएगा। जो पार्टी मुख्यालय पर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह साफ है कि कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े। कांग्रेस के इतिहास को समझने वाले तथा पार्टी को एकजुट करने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं को अब जिम्मेदारी दी जाएगी। जिलाध्यक्ष के बाद इसी तरह ब्लॉक, मंडल और बूथ स्तर पर संगठन सृजन कार्यक्रमों के जरिए नाम तय किए जाएंगे। इधर, बैठक में जिलाध्यक्ष दिनेश सुंडा ने कहा कि झुंझुनूं जिले में कांग्रेस एकजुट है। यही कारण है कि विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने सात में से पांच सीटों पर चुनाव जीता और लोकसभा चुनावों में भी 10 साल बाद वापसी करते हुए कांग्रेस का सांसद बना। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत प्रभारी और सह प्रभारी हजारों की संख्या में पार्टी नेताओं—कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत मिलकर जिलाध्यक्ष के लिए उपयुक्त नामों का पैनल तैयार करेंगे। इससे पार्टी में एक नई ऊर्जा आएगी।आपको बता दें कि संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत रायशुमारी की प्रक्रिया सात अक्टूबर तक पूरी होने के बाद प्रभारी पार्टी मुख्यालय को करीब छह नामों का पैनल देंगे। जिस पर पार्टी फैसला करेगी। माना जा रहा है कि दीपावली के बाद नवंबर माह में कांग्रेस को नया जिलाध्यक्ष मिलेगा।
बैठक में ये भी रहे मौजूद
कांग्रेस प्रवक्ता संतोष सैनी ने जानकारी दी कि बैठक में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष शकुंतला यादव, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिलाध्यक्ष राजकुमार राठी, डीसीसी कार्यकारी जिलाध्यक्ष अजय तसीड़, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सुनील झाझड़िया, विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नवीन सैनी, शिक्षक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष धर्मपाल खेदड़, अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ज़िलाध्यक्ष इशाक खान निराधनूं, एनएसयूआई प्रदेश महासचिव मोहित जनेवा, डीसीसी उपाध्यक्ष राजकुमार ढाका, गोकुलचंद सैनी, पवन पुजारी, डीसीसी महासचिव रोहिताशसिंह बुहाना, श्रवण सैनी, प्यारेलाल गुर्जर, डीसीसी सचिव श्रीचंद झाझड़िया, रामकरण सैनी, मातादीन शर्मा, सुभाष भांबू, विनोद कुलहरि, झुंझुनूं ब्लॉक अध्यक्ष अजमत अली, गिडानिया ब्लॉक अध्यक्ष सुमेर महला, चिड़ावा ब्लॉक अध्यक्ष संजय सैनी, पिलानी ब्लॉक अध्यक्ष विनोद काजला, खेतड़ी-1 ब्लॉक अध्यक्ष बलराम गुर्जर, खेतड़ी-2 ब्लॉक अध्यक्ष रामावतार सैनी, सूरजगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष विकास सिंह, बुहाना ब्लॉक अध्यक्ष महावीर यादव, गुढ़ा ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गिल, सत्यनारायण कसाना, डॉ. शीशराम गुर्जर आदि मौजूद थे।
ये रहेगा ब्लॉकवार बैठकों का कार्यक्रम
संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत हर ब्लॉक की बैठकें होगी। जिसमें चर्चा करने के बाद जिलाध्यक्ष के लिए नाम प्रभारी द्वारा लिए जाएंगे। पहले दिन शुक्रवार को जिला बैठक के अलावा झुंझुनूं और गिडानिया ब्लॉक की बैठक मान नगर में हुई। इसी तरह चार अक्टूबर को मंडावा की 10 बजे, अलसीसर की दोपहर एक बजे तथा पिलानी की शाम चार बजे, पांच अक्टूबर को बुहाना की दोपहर एक बजे तथा सूरजगढ़ की शाम चार बजे, छह अक्टूबर को खेतड़ी प्रथम की सुबह 10 बजे, खेतड़ी द्वितीय की दोपहर एक बजे तथा गुढ़ा की शाम चार बजे बैठक होगी। अंतिम दिन सात अक्टूबर को मुकुंदगढ़ ब्लॉक की 10 बजे, नवलगढ़ ब्लॉक की दोपहर एक बजे तथा उदयपुरवाटी ब्लॉक की शाम चार बजे बैठक होगी। जिलाध्यक्ष सुंडा ने इन बैठकों में अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के पहुंचने का आह्वान किया है। ताकि नए जिलाध्यक्ष पद के लिए एक अच्छा पैनल तैयार करने में प्रभारी कैप्टन डावर को मदद मिल सके।
Churu Dandiya Fest Season 3 | Poster Launch & Press Meet | RJ Gracy, Aanchal Bhatt | 4 Oct 2025
शहीद भगत सिंह विचार मंच के युवाओं का सम्मान | चूरू सूचना केंद्र कार्यक्रम | वीर तेजाजी विकास समिति