विद्यार्थियों को सत्य, अहिंसा और सादगी के मार्ग पर चलने का दिया संदेश – ‘जय जवान, जय किसान’ का स्मरण
झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
जिला मुख्यालय स्थित एसीआई उमावि में पूरी दुनिया को अहिंसा का पाठ पढाने वाले आजादी के महानायक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व सादगी की प्रतिमूर्ति पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। संस्था निदेशक विकास शर्मा ने विद्यार्थियों से कहा कि हमें अपने जीवन में सम्पूर्ण सत्य यानी मन वचन और कर्म का सत्य इसका पालन धर्म, राजनीति, अर्थनीति और परिवार सभी जगह होना चाहिए। व्यक्ति और समाज का कोई पक्ष सत्य से दूर न रहे यह हमारा और आपका दायित्व है। उन्होंने शास्त्री जी व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा की शास्त्री जी स्वभाव में सरल, व्यवहार में विनम्र और आदत से अहंकार रहित थे। निष्काम कर्म के बल पर वामन से विराट व्यक्तित्व के धनी बने। उन्होने अपने उद्घोष जय जवान जय किसान से देश के जवानों व किसानों को प्रेरित किया। उन्होंने आह्वान किया कि राम नाम से विकारों के रावण का वध संभव है। संस्था निदेशक मनोज शर्मा ने कहा कि जैसे भगवान श्रीराम ने दिखाया कि सच्चा धर्म उच्च पद और पूजा अर्चना तक सीमित नहीं है। उसी का अनुकरण करते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने 1917 में साबरमती आश्रम में दलित परिवारों को बुलाया और साथ रहने, काम करने और शिक्षा का अवसर दिया। वो हमेशा कहते थे कि ईश्वर की संतानों में कोई ऊंच-नीच नहीं होता। गांधी जी का मूल मंत्र अहिंसा परमो धर्म की महत्ता आवश्यकता है। अल्सना और दिप्ती शर्मा द्वारा गांधी जी का प्रिय भजन वैष्णव जण तो तेणे कहिए, जे पीर पराई जाणे रे… और रघुपति राघव राजा राम… से उपस्थ्ति जन समूह को भाव विभोर कर दिया। इस अवसर पर विजय सैनी, सुनिल कुमार, दिनेश वर्मा, अशोक जांगिड़, राधेश्याम शर्मा, धर्मेंद्र नागर, दिव्या रोहिला, जयप्रकाश शर्मा, महेंद्रसिंह, दिनेश आचार्य, संदीप झाझड़िया, दिवेंक शर्मा, पूनम जांगिड़, राकेश, कविता राठौड़, नरेश कुमार, आशा शर्मा, प्रियंका शर्मा, सरोज, निशा शर्मा, सुमन चौहान, वैशाली, ऋतिका बहुगुणा, पूनम शर्मा, बिलाल अली, हेमंत जांगिड़, शिवकुमार पालीवाल, रमेश मील व यश शर्मा उपस्थित थे।
Churu Dandiya Fest Season 3 | Poster Launch & Press Meet | RJ Gracy, Aanchal Bhatt | 4 Oct 2025
शहीद भगत सिंह विचार मंच के युवाओं का सम्मान | चूरू सूचना केंद्र कार्यक्रम | वीर तेजाजी विकास समिति