गौशाला सेवा समिति ने किया गौ भक्तों का सम्मान
खिरोड़।कस्बे की श्रीजी जानकीनाथ गौशाला में रविवार को खिरोड़ निवासी ओमप्रकाश शेषमा के सौजन्य से गौशाला में गौ माता सेवार्थ गौ सवामणी का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी गौ भक्तों ने गाय को गुड़ दलिया इत्यादि खिलाकर गाय की सेवा की। गौशाला सेवा समिति के व्यवस्थापक रतनलाल शर्मा ने सभी गौ भक्तों का गौ प्रतिमा भेंटकर सम्मान किया। आयोजनकर्ता ओमप्रकाश नवीन कुमार शेषमां ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर गंगाधरसिंह गढ़वाल, जीएसएस अध्यक्ष रामनिवास काजला, बिजेश गुर्जर, सुभाष महला, ताराचंद काजला, रामलाल गढ़वाल, राजेंद्र कटेवा, दिनेश शाह, बाबूलाल कटेवा, सुमेर झाझड़िया, रविंद्र कटेवा, सुमेर सिंह शेखावत, सतवीर यादव, मुकेश गढ़वाल, राजेश मिठारवाल सहित सैंकड़ों लोग मौजूद रहें I