
झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा द्वारा मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत बुधवार को नगर मंडल भाजपा द्वारा मंडल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा के नेतृत्व में एव भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरि व पूर्व विधायक रणवीर सिंह गुढ़ा के आतिथ्य में दो नम्बर रोड स्थित वाल्मिकी बस्ती में केक काटकर एव सफाई कर स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर हर्षिनी कुलहरि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मनाए जा रहे सेवा पखवाड़े में जिलेभर में ब्लड डोनेशन कैंप, स्वच्छता कार्यक्रम सहित अनेक सेवा सरोकार के कार्य किए जा रहे हैं। जिसके अंतर्गत नगर मंडल झुंझुनूं में वाल्मिकी बस्ती में सफाई कर स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि घर, बस्ती व मोहल्ले साफ होंगे तो जिला सुंदर होगा और जिला व प्रदेश साफ होगा तो देश सुंदर होगा। हमें अपने आस—पास सफाई रख कर प्रधानमंत्री मोदी की स्वच्छ भारत की सोच को साकार करना है। पूर्व विधायक रणवीर सिंह गुढ़ा ने सभी कार्यकर्ताओं को स्वच्छता का संकल्प दिलाते हुए कहा कि आमजन को जागरूक कर स्वच्छता अभियान से जोड़ें। स्वच्छता से ही समाज स्वस्थ रहेगा। नगर अध्यक्ष कमलकांत शर्मा ने कहा कि वाल्मिकी समाज के जो लोग बस्ती, शहर, जिले को स्वच्छ रखने में सदैव अपना योगदान देते हैं। आज उनके मोहल्ले में स्वच्छता अभियान चला कर भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक संदेश दिया है। जानकारी देते हुए सेवा पखवाड़ा अभियान के मंडल संयोजक रवि लांबा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस अवसर पर केक काटकर सफाई अभियान चलाया और वाल्मिकी बस्ती की महिलाओं और बच्चों का दुपट्टा पहनाकर केक खिलाकर सम्मान किया। इस अवसर पर मंडल प्रभारी अरुणा सिहाग, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सावित्री सैनी, मंजू चौहान, ममता शर्मा, सुधा पंवार, किरण चौधरी, द्रोपदी गरवा, मुन्नी देवी वाल्मिकी, विमला, सुमन वाल्मिकी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष शौकत अली चौहान, सोशल मीडिया जिला संयोजक चंद्रप्रकाश शुक्ला, मुरारीलाल सैनी, महेश जीनगर, नगर महामंत्री विजेंद्र हटवाल, विजयशंकर जोशी, दिलीप सैनी, नगर उपाध्यक्ष ताराचंद सैनी, रामनिवास सैनी, अभियान सह संयोजक जगदीश गोस्वामी, विजय चावला, अनिल जोशी, ख्यालीराम कुमावत, सुमेर कड़वासरा, पार्षद नरेंद्र शर्मा, संदीप चांवरिया, महेंद्र सोनी, एडवोकेट पंकज बावलिया, सौरभ पुरोहित, खलील सिलावट, दीपक स्वामी, दयाराम सैनी, श्रीराम सैनी, अजय चौधरी, गणेश नारायण डूलगच, सुखचैन चांवरिया, छोटेलाल सारवान, नारायण चांवरिया, दिनेश हटवाल, आनंद सिंह सराय सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।












