इस बार अग्रसेन मेले का आयोजन, महिलाएं भी प्रतियोगिताओं में दिखाएंगे अपना ‘हुनर’
झुंझुनूं।अजीत जांगिड़
अग्रसेन जयंती के मौके पर इस बार जिला मुख्यालय पर अग्रवाल समाज समिति की ओर से चार दिवसीय कार्यक्रम होंगे। जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है। अग्रवाल समाज समिति के अध्यक्ष गणेश हलवाई चिड़ावावाला तथा मंत्री अजीत राणासरिया ने बताया कि 19 से 22 सितंबर तक होने वाले कार्यक्रमों का आगाज 19 सितंबर को सुबह आठ बजे अग्रसेन भवन में अग्र ध्वजारोहण और दीप प्रज्जवलन के साथ होगा। जिसके बाद शुक्रवार को ही सुबह नौ बजे चुड़ैला में स्व. नरोत्तमलाल जालान परिवार की ओर से आशीष कानोडिया व अनूप राणासरिया के संयोजन में क्रिकेट प्रतियोगिता होगी। शुक्रवार शाम को ही राघव टीबड़ेवाल तथा विकास तुलस्यान के संयोजन में रोड नंबर दो स्थित एक निजी स्कूल में बैडमिंटन प्रतियोगिता होगी। आयोजन के दूसरे दिन 20 सितंबर शनिवार को शाम को अग्रसेन भवन में राजकुमार सिंघानिया, विनोद कुमार सिंघानिया व श्रीश्याम टैक्सटाइल की ओर से दीपक अग्रवाल, आशीष जालान व अनमोल मोदी के संयोजन में प्रश्न मंच का कार्यक्रम शाम सात बजे से शुरू किया जाएगा। शनिवार को ही प्रश्न मंच के बाद श्यामसुंर पंसारी मुंबई की ओर से विनोद सिंघानिया व दिनेश अग्रवाल के संयोजन में अग्रप्रसाद का आयोजन किया जाएगा। आयोजन के तीसरे दिन 21 सितंबर रविवार को श्री अग्रसेन मेला फन फेयर का आयोजन मुकुंद सेवा सदन में सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक होगा। इस मेले के प्रायोजक तारामणी देवी परमेश्वरलाल हलवाई परिवार सेलिब्रेशन जयपुर होंगे। जबकि संयोजन की जिम्मेदारी रंजना मित्तल व योगेश गुप्ता सहित अन्य को दी गई है। मुख्य कार्यक्रम 22 सितंबर सोमवार को शाम छह बजे से शुरू होगा। जिसमें शहर की अग्र प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। वहीं समापन पर अग्रप्रसाद होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर डॉ. अरूण गर्ग होंगे। अध्यक्षता मुंबई प्रवासी सुनिल टीबड़ेवाल करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि गोपीचंद गाडिया, मुंबई प्रवासी श्यामसुंदर पंसारी, जयपुर प्रवासी ओमप्रकाश केजड़ीवाल, विशिष्ट अतिथि शशिकांत पंसारी व अन्य होंगे। मुख्य समारोह के संयोजन की जिम्मेदारी राकेश चिड़ावावाला, सुमित गाडिया व योगेश हंसासरिया को दी गई है। मेधावियों के सम्मान के कार्यक्रम के प्रायोजक मुंबई प्रवासी सुनिल टीबड़ेवाल है। जबकि संयोजन का काम वैभव मोदी, जिम्मी मोदी व नितिन गुप्ता को दिया गया है। सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रायोजक स्व. द्रोपदीदेवी धर्मपत्नी स्व. मनोहरलाल पंसारी के पुत्र पवन—शशिकांत पंसारी है। जबकि संयोजन दीपक केडिया, तन्मय तुलस्यान व कमलकांत केडिया कर रहे है। अग्रप्रसाद गोपीचंद गाडिया परिवार की ओर से है। संंयोजन का काम दिनेश अग्रवाल व विनोद सिंघानिया को दिया गया है। कार्यक्रम पूर्व की तैयारियों को अग्रवाल समाज समिति के अध्यक्ष गणेश हलवाई चिड़ावावाला, मंत्री अजीत राणासरिया, कोषाध्यक्ष रितेश सिंघानिया, उपाध्यक्ष संदीप गोयल, उप मंत्री रवि गुप्ता बिरमीवाला, जुगलकिशोर मोदी, अशोक मोदी, चंद्रकांत बंका, रमन पंसारी, हितेश केजड़ीवाल, अभिषेक मुरारका, सपना राणासरिया व उषा केडिया आदि के निर्देशन में मूर्त रूप दिया गया है। चार दिवसीय आयोजन के मुख्य संयोजक की जिम्मेदारी अश्विनी अग्रवाल निभा रहे है।
चार घंटे महिलाओं व बच्चों के लिए नॉन स्टॉप कंपीटीशन एंड गेम्स
अग्रसेन जयंती के चार दिवसीय कार्यक्रम के तहत शनिवार 20 सितंबर की दोपहर महिलाओं के नाम रहेगी। दोपहर को एक बजे से शाम चार बजे तक अलग—अलग छह प्रतियोगिताएं होंगी। जिसमें महिलाएं हिस्सा ले सकेगी। प्रतियोगिता शुरू होने से आधे घंटे पहले तक शनिवार को ही प्रतियोगियों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। सबसे पहले दोपहर एक से डेढ़ बजे तक सिल्वर कॉइन डेकोरशन प्रतियोगिता होगी। जिसमें बालिकाएं और महिलाएं दोनों हिस्सा ले सकेगी। प्रायोजक अरूण एंड कंपनी झुंझुनूं है। संयोजक सरिता सिंघानिया व रेखा बिसाऊवाला को बनाया गया है। इसके बाद दोपहर डेढ़ से दो बजे तक फलाहारी थाली प्रतियोगिता होगी। इसमें भी बालिकाएं और महिलाएं हिस्सा ले सकेंगी। प्रायोजक रामचंद्र मोदी रहेंगे। तो संयोजन का काम नीतू अग्रवाल व डॉ. सपना अग्रवाल देखेंगी। इसके बाद दोपहर दो बजे से ढाई बजे तक मिरर डेकोरेशन प्रतियोगिता होगी। जिसमें महिलाएं और बालिकाएं हिस्सा ले सकेगी। प्रायोजक अप्सरा ज्वैलर्स झुंझुनूं के सुनिल अग्रवाल चिड़ावावाला है। श्रुति मोदी व सुप्रिया जालान संयोजक होगी। इसी दौरान साथ—साथ ही दोपहर दो बजे से ढाई बजे तक अनुलेख प्रतियोगिता होगी। जिसमें कक्षा पांच से आठ तक के बालक व बालिकाएं हिस्सा ले सकेंगी। प्रायोजक बालकिशन केडिया जय अम्बे टायर्स झुंझुनूं है। निर्मला ढंढारिया व डॉ. ममता जालान संयोजक है। इस प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागी को तख्ती और पैन साथ ही लाना होगा।
बच्चे मंच पर दिखाएंगे रामायण और स्वतंत्रता सैनानियों के जीवन चरित्र
20 सितंबर शनिवार को दोपहर में पांच साल से 15 साल तक की आयु वर्ग के बालक—बालिकाओं के लिए लघु नाटिका का आयोजन होगा। इसमें बालक—बालिकाए रामायण, महाभारत और स्वतंत्रता सैनानियों से संबंधित चरित्रों और प्रसंगों का अपने अंदाज में मंच से प्रस्तुतिकरण करेंगे। यह प्रतियोगिता दोपहर तीन बजे शुरू होगी। जिसके लिए आधे घंटे का समय तय किया गया है। प्रतियोगिता के प्रायोजक श्रवण गोयनका गोयनका आइस फैक्ट्री है। जबकि संयोजन सपना राणासरिया, संगीता गुप्ता और एडवोकेट उषा केडिया के जिम्मे है। इसी क्रम में शनिवार दोपहर साढ़े तन बजे से चार बजे तक फुल गेदरिंग गेम्स होंगे। जिसमें बालिकाएं और महिलाएं हिस्सा ले सकेंगे। गेम्स के प्रायोजक श्री हनुमानबक्स केशरदेव तुलस्यान श्री श्याम आशीर्वाद संस्थान झुंझुनूं है। जबकि संयोजक एडवोकेट उषा केडिया, संगीता गुप्ता और नीतू अग्रवाल को बनाया गया है।