सामाजिक सरोकारों को साथ लेकर चलने वाला दल है भाजपा- अल्का गुर्जर

0
6

भाजपा के सेवा पखवाड़ा अभियान को लेकर जिला कार्यशाला संपन्न

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन 17 सितंबर को मनाया जाएगा। इस दिन से 15 दिनों के लिए भाजपा की ओर से सेवा पखवाड़े का आगाज होगा। जिसमें सामाजिक सरोकार के साथ—साथ मोदी सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देकर भाजपा के नेता और कार्यकर्ता आमजन के बीच जाएंगे। सेवा पखवाड़े से पूर्व रविवार को झुंझुनूं बीजेपी की ओर से जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसकी मुख्य वक्ता भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर थी। जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरि की अध्यक्षता में हुई कार्यशाला को झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांबू, खेतड़ी विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर तथा भाजपा जिला महामंत्री राजेश दहिया आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर ने बताया कि भाजपा एक राजनैतिक दल है। लेकिन सामाजिक सरोकारों में भी हमेशा आगे रहता है। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से लेकर दो अक्टूबर महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती तक भाजपा सेवा पखवाड़ा मनाएगी। इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन है। इसलिए इस मौके को ऐतिहासिक बनाने के लिए ना केवल मेडिकल कैंप, ब्लड डोनेशन कैंप, नमो मैराथन, सांसद खेलकूद प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया जाएगा। बल्कि आत्मनिर्भर भारत, एक राष्ट्र श्रेष्ठ राष्ट्र, सबका साथ सबका विकास के नारों को भी साकार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती है। इस दिन से लेकर पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिन 25 दिसंबर तीन महीने तक आत्मनिर्भर भारत की दिशा में काम होगा। युवाओं को सरकारी योजनाओं से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। इस बार सेवा पखवाड़े के दौरान भी और सेवा पखवाड़े के बाद भी जीएसटी में दी गई छूट को लेकर आमजन को जागरूक किया जाएगा। जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फेस्टिव सीजन से पहले जीएसटी की दरों में कमी है। उससे एक गृहिणी खुश है। टैक्स भी उन चीजों का कम किया गया है। जो आमजन के काम आने वाली है। इस मौके पर सेवा पखवाड़ा अभियान के जिला संयोजक जगदीश सोनी पिलानी ने अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जीएसटी अभियान के जिला संयोजक एक सीए ने कर प्रणाली पर प्रकाश डाला। आत्मनिर्भर भारत अभियान के सह संयोजक संजय मोरवाल ने स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओं से जन जन को जागरूक करने को कहा। संचालन जिला महामंत्री योगेन्द्र मिश्रा ने किया।

अभियानों में झुंझुनूं रहा प्रदेश में दूसरे नंबर पर

इस दौरान हर घर तिरंगा अभियान में राजस्थान में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर जिला संयोजक सुनिल लांबा व मन की बात कार्यक्रम में प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर जिला संयोजक महावीर ढाका को राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर द्वारा दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया। इन अभियानों में विधानसभा में अव्वल रहने पर मंडावा, खेतड़ी व नवलगढ़ विधानसभा संयोजकों को भी सम्मानित किया गया। कार्यशाला में पूर्व विधायक रणवीर सिंह गुढ़ा, पूर्व विधायक वीरेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया, राकेश शर्मा, जिला मंत्री सुनिता स्वामी, मंजू सैनी, बगड़ चेयरमैन गोविंदसिंह राठौड़, आईटी जिला संयोजक सौरभ सोनी , एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र भाटिया, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जयसिंह माठ, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरोज श्योराण, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष शौकत अली चौहान, पूनम गुर्जर, मंजू चौहान, सावित्री सैनी, ममता शर्मा, सुधा पंवार, रवि लांबा, जगदीश गोस्वामी, सेवाराम गुप्ता, सुदर्शन चौमाल, प्रकाश जांगिड़ सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया आई एफ डब्ल्यू जे की स्मारिका का विमोचन

GST स्लैब में बदलाव: चूरू की जनता की राय | फायदा या नुकसान? जानिए सच्चाई | Ground Report

चूरू में जाम, हादसों और सीवर क्षति से परेशान नागरिकों ने सौंपा ज्ञापन | Heavy Vehicles Ban Demand |

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here